Search KhabarFast

Press ESC to close

Stock Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट, दबाव के मिले कई संकेत

Stock Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट, दबाव के मिले कई संकेत

Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार इस समय दबाव में कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली और अब आशंका जताई जा रही है कि सोमवार को भी बाजार में गिरावट जारी रह सकती है। इसके पीछे ग्लोबल संकेत और जियो-पॉलिटिकल तनाव बड़ी वजह माने जा रहे हैं। सबसे बड़ा असर ग्लोबल मार्केट से आ रहा है। अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। Dow Jones Industrial Average 793 अंक गिरकर 45,166 पर बंद हुआ। वहीं S&P 500 भी 112 अंक गिरकर 6,424 पर आ गया। इसके अलावा डॉउ फ्यूचर करीब 900 अंक की गिरावट का संकेत दे रहा है, जिससे सोमवार को भारतीय बाजार पर दबाव बढ़ सकता है।

क्या है इस गिरावट की वजह?

दूसरी बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। Brent Crude Oil 112 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है, जबकि WTI Crude Oil भी करीब 100 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा है। तेल की कीमतों में यह तेजी बाजार के लिए नकारात्मक संकेत मानी जा रही है। इसके साथ ही इंटरनेशनल मार्केट में गैस और गैसोलीन के दाम भी बढ़ रहे हैं।

रुपये की कमजोरी

तीसरी बड़ी चिंता रुपये की कमजोरी है। डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार गिर रहा है और 95 के करीब पहुंच गया है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण तेल-गैस महंगे हो रहे हैं, जिससे भारत पर दबाव बढ़ रहा है। विदेशी निवेशक भी लगातार बिकवाली कर रहे हैं। मार्च महीने में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली की है, जिससे बाजार में कमजोरी आई है।

शुक्रवार को क्या रहा बाजार का हाल

शुक्रवार, 27 मार्च को भारतीय बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। BSE Sensex 1,690 अंक गिरकर 73,583 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 486 अंक गिरकर 22,819 पर आ गया। इस गिरावट से निवेशकों को करीब 9 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को हॉर्मुज़ जलसंधि खोलने के लिए 10 दिन का समय दिया है। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल तक ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला नहीं किया जाएगा और बातचीत जारी है। इन सभी संकेतों को देखते हुए माना जा रहा है कि सोमवार को बाजार में फिर से गिरावट देखने को मिल सकती है और निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Today Gold-Silver Price: सोना चमका या फीका पड़ा? जानिए 08 जून का क्या है चांदी का दाम

अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले आज के ताजा भाव जरूर जान लें। 8 जून को देशभर के सर्राफा बाजारों में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के नए रेट जारी किए गए हैं। वहीं चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

5 रुपये में खड़ा किया 2500 करोड़ रुपये का कारोबार, देश-विदेश में बनाई खास पहचान

Khabar Fast, Bikanerwala Success Story : जो कभी मेहनत करना नहीं छोड़ते है वो एक न एक दिन जरूर कामयाब होते है आ हम आपके लिए ऐसे शख्स की कहानी लेकर आए है

SSC Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तलाश खत्म! SSC ने निकाली JSA-LDC पदों पर भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

एसएससी (Staff Selection Commission) ने साल 2026 के लिए जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) समेत कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर मानी जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast