Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: गोविंदपुरी में डबल मर्डर, मां-बेटे की चाक़ू से गोदकर हत्या

Delhi News: गोविंदपुरी में डबल मर्डर, मां-बेटे की चाक़ू से गोदकर हत्या

Delhi Double Murder: राजधानी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में मां-बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना के पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना का सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक, दक्षिणी पूर्वी जिले के गोविंदपुरी की गली नंबर 10 में मां बेटे की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक, आरोपी 10 से 12 लाख नकद और सोना चांदी लेकर मौके से आरोपित फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी की मदद से जांच में जुट गई। पुलिस ने  शव को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है। मृतक महिला का नाम शारदा है। उनकी उम्र 40 साल और बेटे का नाम खुशहाल उसकी उम्र 14 साल है। महिला का पति जब सब्जी की दुकान बंदकर बाजार से घर पहुंचा तो देखा कि बाहर से कुण्डी लगी हुई थी और किचन में पत्नी और बेटा खून से लथपथ पडे थे। मृतक महिला का पति सब्जी व्यापारी है। साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाता है।

बदायूं करने वाले है मृतक

जानकारी के मुताबिक, यह लोग मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले हैं। पिछले 15 साल से दिल्ली की गोविंदपुरी इलाके में रह रहे थे। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है या कितने थे ये भी जानकारी नहीं है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मेरठ में एक और खौफनाक वारदात, प्रेमी ने दिया जहर वाला इंजेक्शन;ऑपरेशन थिएटर में मिली लाश

Uttarpradesh News: मेरठ से एक के बाद एक चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अब मेरठ के लोहियानगर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऑपरेशन थियेटर में नर्स को जहर का इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई।

'बॉस स्कैम' से सावधान! CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, SEBI ने कंपनियों को जारी की चेतावनी

भारत में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है, जिसे "बॉस स्कैम" (Boss Scam) या CEO इम्पर्सोनेशन फ्रॉड कहा जा रहा है।

Delhi News: राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी में फिर चला चाकू, DJ के पैसों के विवाद में दो युवकों पर जानलेवा हमला

Delhi News: राजधानी दिल्ली के बाहरी जिले के मंगोलपुरी इलाके में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि DJ के पैसों के विवाद को लेकर कुछ युवकों ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में आकाश और राजेश नाम के दो युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast