Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: सैनिक स्कूलों में एडमिशन का मौका, प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 2 दिसंबर

Haryana News: सैनिक स्कूलों में एडमिशन का मौका, प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 2 दिसंबर

Haryana News: सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए हर वर्ष अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। करनाल के कुंजपुरा स्थित सैनिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए छठी व नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए छात्र व छात्राओं से 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। पात्र विद्यार्थी स्कूल की वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/   पर आवेदन कर सकते है तथा वेबसाइट पर अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का ब्रॉशर भी उपलब्ध है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कुंजपुरा सैनिक स्कूल में छठी कक्षा में छात्रों के लिए लगभग 120 सीटें रिक्त है, जिनमें से छात्रों के लिए 108 एवं छात्राओं के लिए 12 सीटें आरक्षित है। इसी तरह कक्षा नौ में प्रवेश के लिए 30 सीटें रिक्त है, जिनमें से 26 सीटें छात्रों एवं 4 सीटें छात्राओं के लिए है। सैनिक स्कूल से संबंधित राज्य / केंद्र शासित प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए 67 प्रतिशत सीटें आरक्षित होगी, जबकि अन्य राज्यों /  केंद्र शासित प्रदेशों के उम्मीदवारों के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित होगी।

उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए ओएमआर आधारित प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा पेपर व पेंसिल पर आधारित होगी। इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे तथा ओएमआर शीट पर आधारित होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: बवानी खेड़ा में नहरी हेड पर मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी

Haryana News: हरियाणा के भिवानी जिले के बवानी खेड़ा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेड़ी दौलतपुर के पास सुंदर ब्रांच नहर के हेड पर एक अज्ञात महिला का शव मिला। शुक्रवार सुबह नहर में शव फंसे होने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए नई पहल, प्राकृतिक और जैविक खेती को लेकर बनेगी समन्वित योजना

Haryana News: हरियाणा सरकार प्रदेश में जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने को लेकर खासी संजीदा है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने अधिकारियों को प्राकृतिक खेती के लिए उपयुक्त कम से कम पांच फसलों की पहचान कर उनके उत्पादन, प्रोत्साहन एवं विपणन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस पहल के तहत हल्दी, लाल मिर्च और अदरक जैसी फसलों की संभावनाओं पर भी विचार किया जा सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast