Search KhabarFast

Press ESC to close

'कोहली आएं तो ड्रेसिंग रूम में बैठाकर रखूंगा' - विजय दहिया ने Virat Kohli से की खास अपील

'कोहली आएं तो ड्रेसिंग रूम में बैठाकर रखूंगा' - विजय दहिया ने Virat Kohli से की खास अपील

Virat Kohli Vijay Hazare Trophy: भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में से एक विराट कोहली को लेकर दिल्ली क्रिकेट में हलचल तेज हो गई है। दिल्ली टीम के हेड कोच और पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज विजय दहिया ने खुलकर कहा है कि वह चाहते हैं कि कोहली आगामी विजय हजारे ट्रॉफी 2026-27 में दिल्ली की तरफ से खेलें।दहिया ने कहा, "अगर वह खेलना चाहते हैं तो हम उन्हें अपने ड्रेसिंग रूम में जरूर देखना चाहेंगे। मैं उन्हें खिलाड़ियों के साथ सिर्फ बात करने के लिए भी टीम में रखना पसंद करूंगा। उन्हें घर नहीं जाने दूंगा। मैं उन्हें ड्रेसिंग रूम में बैठाऊंगा और कहूंगा कि लड़कों को अपनी यात्रा, मेहनत, अनुशासन और देश के लिए खेलने पर मिलने वाले सम्मान के बारे में बताएं।"दहिया का मानना है कि कोहली जैसे दिग्गज की मौजूदगी ही युवा खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।'मैंने उन्हें हर दौर में देखा है'विजय दहिया ने कहा,

"मैंने उन्हें हर दौर में देखा है

मैं अपने लड़कों को बता सकता हूं कि उसने यहां से शुरुआत की थी और देखो आज कहां पहुंच गया। एक रास्ता होता है। हो सकता है कि आप विराट कोहली न बन पाएं। मगर कुछ चीजें सही तरीके से करें तो आप भी एक सफल क्रिकेटर बन सकते हैं।"दहिया का कहना है कि कोहली अगर नहीं भी खेलना चाहते, तब भी सिर्फ ड्रेसिंग रूम में आकर बैठ जाएं, तो युवाओं को मेहनत, फिटनेस और अनुशासन का असली मतलब समझ आ जाएगा।

पिछले साल 15 साल बाद की थी वापसी

गौरतलब है कि विराट कोहली ने पिछले साल ही करीब 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी की थी। उस दौरान उन्होंने दिल्ली के लिए दो मैच खेले थे। आंध्र प्रदेश के खिलाफ उन्होंने शानदार 131 रनों की पारी खेली थी, जबकि गुजरात के खिलाफ 77 रन बनाए थे।

Also read: Hockey News: 'स्कोर कुछ भी हो, प्लान नहीं बदला', खिताबी जीत के बाद हरमनप्रीत ने खोला जीत का राज

रोहित शर्मा पहले ही दे चुके हैं हामी

विजय हजारे ट्रॉफी 2026-27 का आगाज 14 दिसंबर से होने वाला है। दिल्ली अपना पहला मुकाबला गोवा के खिलाफ खेलेगी। कोहली से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने की सहमति दे दी है, हालांकि वह कितने मैच खेलेंगे, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।अब सभी की निगाहें विराट कोहली के फैसले पर टिकी हैं कि क्या किंग कोहली एक बार फिर घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की जर्सी में नजर आएंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Hockey News: 'स्कोर कुछ भी हो, प्लान नहीं बदला', खिताबी जीत के बाद हरमनप्रीत ने खोला जीत का राज

Hockey News: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एक बार फिर एशियाई हॉकी में अपना दबदबा साबित कर दिया है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में जापान को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। गुरुवार को मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

INDvsNZ 2nd ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल, जानें वेलिंगटन में कैसा रहेगा मौसम

INDvsNZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच वेलिंगटन में खेला जाएगा। भारतीय टीम दूसरा वनडे जीतकर सीरीज में बढ़त मजबूत करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड पहला वनडे जीतकर सीरीज में एक-एक की बराबरी करना चाहेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast