Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 07 November: 12 राज्यों में बारिश का सिलसिला रहेगा जारी, पहाड़ों पर बर्फबारी और भूस्खलन का खतरा

Kal Ka Mausam 07 November: 12 राज्यों में बारिश का सिलसिला रहेगा जारी, पहाड़ों पर बर्फबारी और भूस्खलन का खतरा

07 November Ka Mausam: देशभर में मौसम का चक्र बदल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, कल 07 नवंबर 2026 शनिवार को दक्षिण भारत में मौसम सक्रिय रहेगा। जिसका असर उत्तर भारत में भी देखने को मिलेगा। देश के कई राज्यों में बारिश की गतिविधि दर्ज की जा सकती है। IMD ने बताया कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में चक्रवात मुरासू कमजोर पड़ चुका है, लेकिन इसका असर अभी भी जारी है, जो बारिश के रूप में बरस रही है। इस दौरान कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। तो चलिए कल का मौसम जानते है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने बताया है कि उत्तर प्रदेश, बिहर, राजस्थान, झारखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 70 KMPH रह सकती है। IMD ने बताया कि पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी का दौर जारी रहेगा, जिससे भूस्खलन का खतरा बना रहेगा और तापमान में गिरावट हो सकती है।  

Also read: Delhi Metro Timing: दिवाली पर दिल्ली मेट्रो के समय में बदलाव, रात 10 बजे चलेगी आखिरी मेट्रो

दिल्ली में कल का मौसम

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में बारिश की अभी कोई संभावना नहीं है। पूरा समय आसमान साफ रहेगा। आंधी-बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का दौर

IMD ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी के साथ भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।  इस दौरान 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। तापमान में गिरावट होगी। ऐसे में लोगों को पहाड़ी मार्गों पर यात्रा न करने की सलाह दी गई है।    

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Metro Timing: दिवाली पर दिल्ली मेट्रो के समय में बदलाव, रात 10 बजे चलेगी आखिरी मेट्रो

Delhi Metro News: दिवाली के त्योहार को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव किया है। यह बदलाव 8 नवंबर 2026 (रविवार) को लागू रहेगा। DMRC के अनुसार, दिवाली के दिन कुछ मेट्रो लाइनों पर सुबह की सेवाएं सामान्य समय से एक घंटा पहले शुरू होंगी। वहीं, शाम को सभी मेट्रो लाइनों पर आखिरी ट्रेन सामान्य समय से एक घंटा पहले रवाना होगी।

Karmabhoomi Express Fire: पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, ट्रेन में धुआं फैलने से मची अफरा-तफरी

Fire In Train:पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आई है। ट्रेन में अचानक धुआं फैलने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद घबराए यात्री ट्रेन से नीचे उतरने लगे। देखते ही देखते ट्रेन के आसपास धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। इस घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast