Search KhabarFast

Press ESC to close

Samsung Galaxy S27:जल्द होगी Samsung Galaxy S27 की एंट्री, 12GB RAM के साथ मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung Galaxy S27:जल्द होगी Samsung Galaxy S27 की एंट्री, 12GB RAM के साथ मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung Galaxy S27 India Launch: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S27 को लेकर चर्चा में है। कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब Samsung Galaxy S27 भारत की Bureau of Indian Standards (BIS) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखाई दिया है। इससे भारतीय बाजार में इसकी एंट्री की उम्मीद बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 12GB रैम, 256GB स्टोरेज और 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

हालांकि, Samsung ने अभी तक फोन की लॉन्च डेट और फीचर्स को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है। सामने आई जानकारियां लीक और सर्टिफिकेशन लिस्टिंग पर आधारित हैं।

BIS वेबसाइट पर दिखा Samsung Galaxy S27

91Mobiles और अन्य टेक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung का एक स्मार्टफोन BIS डेटाबेस में मॉडल नंबर SM-S952B/DS के साथ लिस्ट हुआ है। माना जा रहा है कि यह मॉडल Samsung Galaxy S27 का हो सकता है। BIS सर्टिफिकेशन से संकेत मिलता है कि कंपनी भारतीय बाजार के लिए इस डिवाइस की तैयारी कर रही है। हालांकि, इस लिस्टिंग में फोन का नाम और इसके हार्डवेयर की जानकारी सीधे तौर पर नहीं दी गई है। 

Samsung Galaxy S27 के संभावित फीचर्स

लीक्स के मुताबिक, Samsung Galaxy S27 में 6.3 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिए जाने की भी उम्मीद है। वहीं, बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंपनी इसमें अपना नया Exynos 2700 चिपसेट दे सकती है। फोन में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की संभावना है। अगर ये स्पेसिफिकेशन्स सही साबित होती हैं, तो यूजर्स को मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेहतर अनुभव मिल सकता है।

25W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा

चार्जिंग की बात करें तो Samsung Galaxy S27 में 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। यह जानकारी फोन की चीन की 3C सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से सामने आई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें Sony सेंसर मिलने की चर्चा है। इसके अलावा 12MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो कैमरा मिलने की संभावना है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। 

कब लॉन्च होगा Samsung Galaxy S27

Samsung की Galaxy S27 सीरीज को जनवरी या फरवरी 2027 में पेश किए जाने की उम्मीद है। इस सीरीज में Galaxy S27 के अलावा Galaxy S27+, Galaxy S27 Ultra और Galaxy S27 Pro मॉडल भी शामिल हो सकते हैं।हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च की तारीख, भारतीय कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में फोन की पूरी जानकारी के लिए Samsung की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।     

Also read: Caller ID Rule: अब अनजान नंबर से कॉल आने पर भी पता चलेगा नाम, 01 नवंबर से बदलेगा कॉलिंग का तरीका

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Motorola Edge 70 Fusion पर ₹19,000 की बड़ी छूट, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन हुआ सस्ता

Motorola Edge SmartPhone:अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Motorola का एक प्रीमियम फोन आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। कंपनी के Motorola Edge 70 Fusion पर इन दिनों शानदार डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इस स्मार्टफोन की कीमत में सीधे 19,000 रुपये तक की कटौती की गई है। फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी, 50MP का रियर कैमरा और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है।

बांग्लादेश में लॉन्च हुआ Redmi 17 5G, भारत से अलग मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स

Redmi 17 5G: स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी ने अपने 5G फोन Redmi 17 को अब बांग्लादेश के बाजार में उतार दिया है। सितंबर में भारत में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन पड़ोसी देश में कुछ अलग हार्डवेयर और फीचर्स के साथ पेश किया गया है। खास बात यह है कि कंपनी ने इस फोन के अलग-अलग बाजारों के लिए स्पेसिफिकेशन्स में बदलाव किए हैं। भारत में जहां यह फोन 7,900mAh की बैटरी के साथ आता है, वहीं बांग्लादेश में इसकी बैटरी क्षमता 7,500mAh रखी गई है। चीन में इसका एक अलग वेरिएंट भी उपलब्ध है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast