Search KhabarFast

Press ESC to close

सावन में इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर दिखेगा बुरा असर; जानिए किसका बदलेगा भाग्य

सावन में इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर दिखेगा बुरा असर; जानिए किसका बदलेगा भाग्य

Sawan Solar Eclipse 2026: साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण सावन मास की अमावस्या तिथि पर 12 अगस्त (बुधवार) को लगने जा रहा है। सावन मास की अमावस्या को हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है। सूर्य ग्रहण कर्क राशि में लगेगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, यह ग्रहण 12 अगस्त की रात 9:04 बजे शुरू होगा। जिसका समापन 13 अगस्त की सुबह 4:25 बजे होगा। यानी इसकी कुल अवधि लगभग 2 मिनट 18 सेकंड रहेगी। ऐसे में चलिए जानते है क्या भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा? साथ ही, किस राशि के लिए बनेगा कष्टकारी?

क्या भारत में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

बता दें, इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। दरअसल, चंद्रमा जब अंतरिक्ष में चक्कर लगाते समय पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, तब उस समय सूर्य की रौशनी पृथ्वी पर नहीं पहुंच पाती. जिसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। ग्रहण मुख्य रूप से आर्कटिक क्षेत्र, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी स्पेन और पुर्तगाल के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा।

चूंकि भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन इसका असर कुछ राशियों पर पड़ेगा, जिससे कुछ जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Also read: Horoscope Today 12 June 2026, Aaj Ka Rashifal: सूर्य-चंद्रमा की विशेष स्थिति में कौन-सी राशि बनेगी मालामाल? किसका रहेगा दिन शानदार

इन राशियों पर पड़ेंगा बुरा असर

कर्क राशि

सूर्य ग्रहण कर्क राशि में ही लगा रहा है, इसलिए इस राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत हैं। पारिवारिक मामलों में तनाव बढ़ सकता है।

मेष राशि

सूर्य ग्रहण के समय मेष राशि पर बुरा प्रभाव पड़ेगा, जिससे उन्हें धन हानि हो सकती है। अनावश्यक खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसके अलावा आपको वाणी पर काबू रखने की जरूरत होगी, नहीं तो आपका काम बिगड़ सकता है और रिश्तों में अनबन और विवाद हो सकते हैं।

तुला राशि

ग्रहण के समय तुला राशि के जातकों पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा। संतान पक्ष की चिंता सताएगी। प्रेम संबंधों में अनबन होगी। इसके अलावा बजट बिगड़ सकता है।

मकर राशि

ग्रहण के समय मकर राशि वालों को समझदारी के काम करना होगा। वैवाहिक जीवन में मतभेद होंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ विवाद बढ़ेगा।

इन राशियों पर पडेंगा अच्छा प्रभाव

मिथुन, कन्या और मीन राशि के जातकों पर सूर्य ग्रहण का अच्छा असर पड़ेगा। उनके करियर को अच्छी गति मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। साथ अटका हुआ पैसा भी वापस मिलेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 16 September 2026, Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा बुधवार, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Horoscope Today 16 September 2026, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 16 सितंबर 2026 का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए नई उम्मीद और सफलता लेकर आ सकता है, जबकि कुछ लोगों को फैसले लेते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। बुधवार को भगवान शिव की पूजा और आराधना करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलने की मान्यता है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए बुधवार का दिन कैसा रहने वाला है।

Ganesh Visarjan 2026: 3, 5, 7 या 10 दिन...कब करना चाहिए गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन? यहां देखें क्या कहता है हिंदू धर्म

Ganesh Visarjan Dates: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 14 सितंबर 2026 सोमवार को बप्पा काआगमन हो चुका है। गणेश चतुर्थी के मौके पर भक्तों ने नाचते-गाते बप्पा का स्वागत किया। मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिली, लेकिन इस बीच भक्तों का उच्साह कम नहीं हुआ।

Vishwakarma Puja 2026: विश्वकर्मा पूजा के दिन मशीनों, औजारों को आराम देने की परंपरा हैं सबसे खास, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

Machines Resting Tradition on Vishwakarma Puja: हिंदू धर्म में विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन लोग भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा करते है। इसके अलावा इस दिन कन्या संक्रांति भी पड़ रही है। इस दिन सूर्य सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast