Search KhabarFast

Press ESC to close

Parama Ekadashi 2026: 3 साल बाद आया दुर्लभ संयोग, आज परमा एकादशी पर करें ये उपाय; भगवान विष्णु देंगे सुख-समृद्धि का आर्शीवाद

Parama Ekadashi 2026: 3 साल बाद आया दुर्लभ संयोग, आज परमा एकादशी पर करें ये उपाय; भगवान विष्णु देंगे सुख-समृद्धि का आर्शीवाद

Parama Ekadashi Vrat: हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। इसी तरह परमा एकादशी को अत्यंत फलदायी एकादशी माना जाता है। यह एकादशी तीन साल में एक बार आती है। अधिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को परमा एकादशी कहा जाता है। जो भगवान विष्णु के ‘परम पुरुषोत्तम’ स्वरूप को समर्पित है।

इस साल यह एकादशी आज 11 जून, गुरुवार को पड़ रही है। धार्मिक मान्याताओं की मानें तो इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। जिससे धन-धान्य की प्राप्ति होती है। साथ ही पिछले जन्मों के पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष प्राप्त होता है।

परमा एकादशी की तिथि और मुहूर्त

एकादशी तिथि की शुरुआत: 11 जून, रात 12:57 बजे 

एकादशी तिथि का समापन: 11 जून, रात 10:36 बजे 

व्रत पारण समय: 12 जून, सुबह 5:23 बजे से 8:10 बजे तक

Also read: Horoscope Today 11 June 2026, Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका गुरुवार का दिन? यहां पढ़े क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

परमा एकादशी का महत्व

परमा एकादशी तीन साल में एक बार ही आती है, इसलिए हिंदू घर्म में इसे शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के साथ व्रत भी रखा जाता है। ऐसा करने से पिछले जन्मों के पाप नष्ट होते हैं और व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा आर्थिक परेशानियां दूर होती है और मानसिक शांति, स्वास्थ्य लाभ, पारिवारिक सुख का आर्शीवाद मिलता है।

परमा एकादशी पर जरूर करें ये उपाय

1. तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं और शालिग्राम की पूजा करें। इससे घर में शांति बनी रहती है।

2. केले के पेड़ पर विष्णु प्रतिमा स्थापित कर पूजा करें। इससे आर्थिक समस्या दूर होती हैं। 

3. गाय को हरा चारा या रोटी खिलाएं। इससे पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। 

4. ब्राह्मण या जरूरतमंद को पीले वस्त्र, अनाज, फल या भोजन दान करें। इससे धन संबंधी बाधाएं दूर होती हैं।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HOROSCOPE TODAY 27 JULY 2026, AAJ KA RASHIFAL: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे बरतनी होगी सावधानी

HOROSCOPE TODAY 27 JULY 2026, AAJ KA RASHIFAL: राशिफल के मुताबिक,  आज सोमवार का दिन ग्रहों की चाल के लिहाज से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है। ऊर्जा, आत्मविश्वास और मानसिक शांति बनी रहेगी, जिससे कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। वहीं मकर राशि के जातकों को आलस्य और सुस्ती का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए जरूरी कार्यों में लापरवाही से बचें। साथ ही जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल और जानें आपके भाग्य के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं।

Horoscope Today 28 July 2026, Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Today 28 July 2026, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानी 28 जुलाई 2026, मंगलवार कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रहों की चाल के मुताबिक मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान और शांत महसूस करेंगे, जिससे कामों में सफलता मिलने के योग बनेंगे। वहीं मकर राशि के जातकों को आज आलस्य से बचने की जरूरत है और जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से सभी 12 राशियों के जीवन में अलग-अलग बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

Guru Purnima 2026: इस साल दुर्लभ योगों के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा, नोट कर लें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Guru Purnima 2026: हिंदू धर्म में आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन को गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास का जन्म हुआ था, इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते है। इस साल ये पर्व कल 29 जुलाई 2026 बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन शिष्य अपने गुरु की पूजा करते हैं और उनसे आशीर्वाद लेते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast