Search KhabarFast

Press ESC to close

REDMAGIC ने गेमिंग स्मार्टफोन किया लॉन्च, 7500mAh बैटरी के साथ AI फीचर्स

REDMAGIC ने गेमिंग स्मार्टफोन किया लॉन्च, 7500mAh बैटरी के साथ AI फीचर्स

गेमिंग लवर्स के लिए REDMAGIC ने अपना एक दमदार फोन लॉन्च किया है। REDMAGIC का यह फोन 16GB रैम, 512GB स्टोरेज जैसे तगड़े फीचर्स से लैस है। हाल ही में इस फोन के बारे में जानकारी सामने आई थी। रेडमैजिक का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए REDMAGIC 10S Pro का अपग्रेड है। फोन में AI इंटिग्रेशन के लिए दमदार चिपसेट, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं।

जानें REDMAGIC 11S Pro की कीमत

चीनी ब्रांड ने अपने इस गेमिंग फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 849 डॉलर यानी लगभग 81,245 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 949 डॉलर यानी लगभग 90,815 रुपये है। इस गेमिंग फोन को 10 जून से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Also read: Xiaomi ने नया AC किया लॉन्च, मात्र 3 मिनट में कमरा करेगा ठंडा; जानें कीमत

शानदार फीचर्स

इस फोन में 6.85 इंच का 1.5K रेजलूशन वाला OLED डिस्प्ले मिलता है। कंपनी ने इसमें BOE का डिस्प्ले यूज किया है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं, इसमें 960Hz टच सैम्पलिंग रेट और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है।

फोन में 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज दिया गया है। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा और 50MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इस फोन का मेन कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा।

Also read: Lava का नया 5G स्मार्टफोन भारत में 3 जून को होगा लॉन्च, Amazon पर हुआ टीज

7,500mAh की दमदार बैटरी

इस गेमिंग फोन में 7,500mAh की दमदार बैटरी मिलती है। इसके साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक के साथ-साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ChatGPT Health लॉन्च...अब AI बताएगा सेहत से जुड़ी जानकारी, लेकिन डेटा सुरक्षा को लेकर सवाल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में एक नया कदम उठाते हुए OpenAI ने ChatGPT Health लॉन्च किया है। यह ChatGPT का एक खास फीचर है।

Kia Syros EV भारत में लॉन्च...कीमत 13.49 लाख रुपये से शुरू, एक बार चार्ज में 526 किमी तक चलेगी

किआ इंडिया ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Kia Syros EV को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की अब तक की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है।

पासवर्ड भूलना या नए फोन में Log-in...अब चेहरा दिखाकर मिनटों में रिकवर होगा Google अकांउट, जानें कैसे काम करेगा ये नया फीचर

Google Selfie Video Sign-in Feature: गूगल ने एक नया सेल्फी वीडियो फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं और अपने खाते तक पहुंच दोबारा प्राप्त कर सकते हैं, जब वे लॉक हो गए हों, अपना पासवर्ड भूल गए हों या अपने सामान्य फोन, कंप्यूटर या टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऐप का उपयोग न कर पा रहे हों।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast