Search KhabarFast

Press ESC to close

Xiaomi ने नया AC किया लॉन्च, मात्र 3 मिनट में कमरा करेगा ठंडा; जानें कीमत

Xiaomi ने नया AC किया लॉन्च, मात्र 3 मिनट में कमरा करेगा ठंडा; जानें कीमत

भीषण गर्मी के चलते Xiaomi ने नया AC मार्केट में लॉन्च किया है। यह कंपनी का Mijia Air Conditioner Giant Power Saver 2026 मॉडल है जो कि 3 मिनट के फास्ट कूलिंग फीचर के साथ आता है। इसका खास फीचर इसकी पावर सेविंग क्षमता को बताया गया है। कंपनी का दावा है कि यह हर साल 208kWh की बिजली बचा सकता है। एसी में 9.8cc का कम्प्रेसर लगा है। इसमें डुअल-रो इवेपोरेटर है। यह 108mm क्रॉस फ्लो फैन के साथ आता है। कंपनी के अनुसार यह 760 क्यूबिक मीटर हवा प्रतिघंटा फेंक सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।

जानें कीमत

Mijia Air Conditioner Giant Power Saver 2026 की कीमत 1899 युआन (लगभग 26800 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। एसी को JD.com (via)से खरीदा जा सकता है। इसकी सेल 30 मई से शुरू होगी। एसी को कंपनी ने फिलहाल चीनी मार्केट में पेश किया है।  

Also read: Lava का नया 5G स्मार्टफोन भारत में 3 जून को होगा लॉन्च, Amazon पर हुआ टीज

जानें फीचर्स

Mijia Air Conditioner Giant Power Saver 2026 का खास फीचर इसकी पावर सेविंग क्षमता को बताया गया है। कंपनी का दावा है कि यह हर साल 208kWh की बिजली बचा सकता है। एसी में 9.8cc का कम्प्रेसर लगा है। इसमें डुअल-रो इवेपोरेटर है। यह 108mm क्रॉस फ्लो फैन के साथ आता है। कंपनी के अनुसार यह 760 क्यूबिक मीटर हवा प्रतिघंटा फेंक सकता है। वहीं, एक स्टैंडर्ड रूम में लक्षित तापमान पर यह केवल तीन मिनट में पहुंच सकता है। यानी फास्ट कूलिंग फीचर से इसे लैस किया गया है।

नया AC कंपनी के मिजिया लिंग्यून कंट्रोल इंजन पर रन करता है। यह यूजर की आदतों के अनुसार कूलिंग और हीटिंग करना सीख सकता है। उदाहरण के लिए जब यूजर सोता है तो यह पावर सेव कर सकता है। वहीं, कमरे के तापमान को भी आरामदायक बनाए रख सकता है।

AC में ओवर द एयर अपडेट्स का सपोर्ट दिया गया है। इसमें बिल्ट-इन डायग्नॉस्टिक सिस्टम दिया गया है। मेंटेनेंस के लिए ऐप खुद ही नोटिफिकेशन भेज सकता है। इसमें सेल्फ क्लीनिंग फंक्शन भी दिया गया है। यह बहुत कम शोर के साथ ऑपरेट कर सकता है जो 18dB तक बताया गया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

iPhone 17 Pro सिर्फ 54,990 रुपये में! MacBook पर भी बंपर डिस्काउंट, जानें ऑफर की पूरी डिटेल

Discount On Iphone And MacBook: Apple के प्रीमियम प्रोडक्ट खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए शानदार मौका सामने आया है। iPhone 17 Pro पर मिलने वाले ऑफर के तहत इसकी प्रभावी कीमत 54,990 रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं, कंपनी के MacBook मॉडल्स पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, iPhone की इतनी कम कीमत किसी सीधे प्राइस कट से नहीं

iQOO 16 में मिलेगा 8400mAh की दमदार बैटरी का पावर, 50MP के तीन कैमरे मचाएंगे धमाल!

IQOO Smartphone:स्मार्टफोन बाजार में iQOO अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज को लेकर चर्चा में है। iQOO 16 को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स में बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा सेटअप की जानकारी दी जा रही है। दावा है कि इस फोन में 8400mAh की बैटरी और 50MP के तीन कैमरे मिल सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में इसकी लॉन्च डेट और सभी फीचर्स की आधिकारिक

Smartphone Price Hike: महंगे होने वाले हैं प्रीमियम स्मार्टफोन! 30% तक बढ़ सकती है कीमत

Smartphone Price Hike: अगर आप भी नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आने वाले दिनों में फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के आखिर तक प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमतें 2025 के मुकाबले 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast