Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत में Realme की P4 सीरीज हुई महंगी, जानें कितनी बढ़ी कीमतें

भारत में Realme की P4 सीरीज हुई महंगी, जानें कितनी बढ़ी कीमतें

Realme ने भारत में अपनी P4 सीरीज के स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने यह फैसला 26 मई 2026 से लागू किया है, जिसके तहत बजट और मिड-रेंज सेगमेंट के कई मॉडल अब पहले से महंगे हो गए हैं। इस लिस्ट में Realme P4 5G, Realme P4x 5G, Realme P4 Power 5G और Realme P4 Lite 4G शामिल हैं।

जानें कीमत बढ़ने की वजह

कंपनी ने कीमतों में इस बदलाव के पीछे “memory, chipset और overall smartphone ecosystem cost” में बढ़ोतरी को जिम्मेदार बताया है। यानी फोन बनाने में इस्तेमाल होने वाले कंपोनेंट्स की लागत बढ़ने के कारण यह प्राइस हाइक किया गया है।

यह बढ़ोतरी सिर्फ Realme तक सीमित नहीं है, बल्कि पिछले कुछ महीनों में कई स्मार्टफोन ब्रांड्स ने भी अपने मॉडल्स की कीमतों में इजाफा किया है। इससे बजट सेगमेंट में ग्राहकों पर सीधा असर देखने को मिल रहा है।

Also read: Lava का नया 5G स्मार्टफोन भारत में 3 जून को होगा लॉन्च, Amazon पर हुआ टीज

जानें कीमतें कितनी बढ़ीं?

नई कीमतों के अनुसार सबसे ज्यादा असर Realme P4 5G पर पड़ा है, जिसमें सभी वेरिएंट्स में ₹3,000 तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं Realme P4x 5G में ₹1,500 से ₹2,000 तक कीमतें बढ़ाई गई हैं। Realme P4 Power 5G में भी ₹2,000 तक का इजाफा हुआ है, जबकि Realme P4 Lite 4G में ₹1,000 की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Also read: OnePlus 16 में होगा बड़ा अपग्रेड, 200MP का कैमरा के साथ मिलेगी बड़ी बैटरी

बाजार पर क्या होगा असर?

कीमतों में इस बढ़ोतरी के बाद बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में खरीदारी थोड़ी धीमी हो सकती है। खासकर P4 5G सीरीज, जो पहले अपने वैल्यू-फॉर-मनी फीचर्स के लिए जानी जाती थी, अब थोड़ी महंगी हो गई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर कंपोनेंट्स की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं तो आने वाले समय में और भी स्मार्टफोन्स महंगे हो सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

iPhone 17 Pro सिर्फ 54,990 रुपये में! MacBook पर भी बंपर डिस्काउंट, जानें ऑफर की पूरी डिटेल

Discount On Iphone And MacBook: Apple के प्रीमियम प्रोडक्ट खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए शानदार मौका सामने आया है। iPhone 17 Pro पर मिलने वाले ऑफर के तहत इसकी प्रभावी कीमत 54,990 रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं, कंपनी के MacBook मॉडल्स पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, iPhone की इतनी कम कीमत किसी सीधे प्राइस कट से नहीं

iQOO 16 में मिलेगा 8400mAh की दमदार बैटरी का पावर, 50MP के तीन कैमरे मचाएंगे धमाल!

IQOO Smartphone:स्मार्टफोन बाजार में iQOO अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज को लेकर चर्चा में है। iQOO 16 को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स में बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा सेटअप की जानकारी दी जा रही है। दावा है कि इस फोन में 8400mAh की बैटरी और 50MP के तीन कैमरे मिल सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में इसकी लॉन्च डेट और सभी फीचर्स की आधिकारिक

Smartphone Price Hike: महंगे होने वाले हैं प्रीमियम स्मार्टफोन! 30% तक बढ़ सकती है कीमत

Smartphone Price Hike: अगर आप भी नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आने वाले दिनों में फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के आखिर तक प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमतें 2025 के मुकाबले 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast