Search KhabarFast

Press ESC to close

OnePlus 16 में होगा बड़ा अपग्रेड, 200MP का कैमरा के साथ मिलेगी बड़ी बैटरी

OnePlus 16 में होगा बड़ा अपग्रेड, 200MP का कैमरा के साथ मिलेगी बड़ी बैटरी

अगर आप भी OnePlus का स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। OnePlus 16 में अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। चीनी कंपनी अपने अपकमिंग फ्लैगशिप फोन में 200MP कैमरा के साथ-साथ बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले यूज कर सकती है। लॉन्च से पहले इस फोन के बारे में कई जानकारियां सामने आ रही हैं। यह साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च हुए OnePlus 15 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इस साल लॉन्च हुए मॉडल में भी कंपनी ने कई बड़े अपग्रेड्स किए थे।

फोन में बड़ा अपग्रेड

वायरल खबरों के मुताबिक OnePlus 16 में बड़ा अपग्रेड किया जाएगा। कंपनी फोन में 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले यूज कर सकती है। इसके अलावा डिस्प्ले के चारों ओर अल्ट्रा-थिन बेजल दिया जा सकता है। हालांकि, पहले आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस के अपकमिंग फोन में 240Hz रिफ्रेश रेट दिए जाने का दावा किया रहा है।

Also read: Vivo के इस स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी गिरावट, मिलेगा Zeiss कैमरा; देखें क्या है ऑफर

मिलेगा 200MP कैमरा

इस साल लॉन्च हुए OnePlus 15 में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। इसमें OLED पैनल दिया जा सकता है। वहीं, फोन के कैमरे की बात करें तो OnePlus 16 में 200MP का कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 3x पेरीस्कोप कैमरा दिया जा सकता है। कंपनी इस फोन में AI के लिए डेडिकेटेड बटन दे सकती है। हालांकि, फोन के बारे में ज्यादा जानकारियां फिलहाल सामने नहीं आई है।

Also read: Xiaomi 17T जल्द भारत में होगा लॉन्च, मिलेगी 6500mAh बैटरी; जानें फीचर्स

OnePlus 16 में Qualcomm Snapdragon Elite Gen 6 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। यह एक 2nm चिपसेट होगा, जो 5 GHz तक की क्लॉक स्पीड जेनरेट कर सकता है। वहीं, बैटरी की बात करें तो अपकमिंग फोन में 7,000 या 8,000mAh की बैटरी मिल सकती है। वनप्लस का यह फ्लैगशिप फोन चीनी मार्केट में साल के आखिर में पेश किया जाएगा। वहीं, भारत या अन्य ग्लोबल मार्केट में यह फोन अगले साल की शुरुआत में पेश किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ChatGPT Health लॉन्च...अब AI बताएगा सेहत से जुड़ी जानकारी, लेकिन डेटा सुरक्षा को लेकर सवाल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में एक नया कदम उठाते हुए OpenAI ने ChatGPT Health लॉन्च किया है। यह ChatGPT का एक खास फीचर है।

Kia Syros EV भारत में लॉन्च...कीमत 13.49 लाख रुपये से शुरू, एक बार चार्ज में 526 किमी तक चलेगी

किआ इंडिया ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Kia Syros EV को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की अब तक की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है।

पासवर्ड भूलना या नए फोन में Log-in...अब चेहरा दिखाकर मिनटों में रिकवर होगा Google अकांउट, जानें कैसे काम करेगा ये नया फीचर

Google Selfie Video Sign-in Feature: गूगल ने एक नया सेल्फी वीडियो फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं और अपने खाते तक पहुंच दोबारा प्राप्त कर सकते हैं, जब वे लॉक हो गए हों, अपना पासवर्ड भूल गए हों या अपने सामान्य फोन, कंप्यूटर या टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऐप का उपयोग न कर पा रहे हों।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast