Search KhabarFast

Press ESC to close

राजपाल यादव की चमकी किस्मत, 1200 करोड़ी की डील साइन की, 12 फिल्में होंगी रिलीज

राजपाल यादव की चमकी किस्मत, 1200 करोड़ी की डील साइन की, 12 फिल्में होंगी रिलीज

Rajpal Yadav Signs Deal:राजपाल यादव पिछले काफी समय से कानूनी पचड़े का सामना कर रहे हैं। हालांकि अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। ये केवल उनके लिए नहीं बल्कि उनके फैन्स के लिए खास है क्योंकि राजपाल यादव ने एक साथ एक, दो, तीन या चार नहीं बल्कि पूरी 12 फिल्में की डील की है।

ये फिल्में 10 साल से ज्यादा के टाइम स्पैन में आएंगी और इनका बजट करीब 1200 करोड़ रखा गया है। इस प्रोजेक्ट को फॉक्स स्टूडियो का समर्थन मिल रहा है। साथ ही बताया जा रहा है कि इसकी शूटिंग साल 2027 से शुरू होगी। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में बड़े पर्दे पर राजपाल यादव लगातार दिखाई देंगे।

अच्छा काम करता रहूंगा- राजपाल यादव

इस बारे में बात करते हुए राजपाल यादव ने कहा कि एक कलाकार के तौर पर मैं हमेशा अच्छा काम करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि ये 12 चैप्टर मेरे लिए सिनेमा के प्रति अपने प्यार को देश और दुनिया भर में इन प्रोजेक्ट्स के जरिए पहुंचाने का अच्छा अवसर है! राजपाल यादव ने डॉ.अजय कुमार, मिस्टर केविन किशोर कौल और पूरे फोकस पेट्रोलियम ग्रुप का धन्यवाद कि उन्होंने इस विजन पर भरोसा किया और इस बड़े सफर में अपना सहयोग दिया।

राजपाल यादव ने फैंस का जताया आभार  

राजपाल यादव ने कहा कि मैं उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद करता हूं जो इस विजन का हिस्सा रहे हैं। पूरी टीम, यूनिट का हर सदस्य और कलाकारों, टेक्नीशियनों और शुभचिंतक हमारे परिवार है, जो भरोसे, लगन और प्यार के साथ हमारा समर्थन करते हैं। यह किसी एक व्यक्ति का सपना नहीं है यह सबका प्रयास है। जब हम मिलकर यह नया चैप्टर शुरू कर रहे हैं, तो मेरे साथ इतने शानदार लोगों का होना मेरे लिए गौरव का विषय है।     

Also read: HARYANA NEWS: ‘डीजीपी साहब अपना काम कर रहे… हम अपना’ मासूम शर्मा का बेबाक जवाब

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood News: रुबीना-हिना की टिप्पणियों पर आसिम रियाज का पलटवार, बोले- ‘टीवी इंडस्ट्री के आंटी और अंकल’

Asim Riaz: रियलिटी शो में अपने व्यवहार को लेकर टीवी अभिनेत्रियों रुबीना दिलाइक और हिना खान की हालिया टिप्पणियों पर आसिम रियाज ने प्रतिक्रिया दी है। यह मामला उस पॉडकास्ट बातचीत के कुछ हफ्तों बाद सामने आया है, जिसमें रुबीना और हिना ने रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ के दौरान आसिम के कथित व्यवहार को लेकर चर्चा की थी।

सैफ अली खान से अमिताभ बच्चन का क्या है रिश्ता? KBC में बिग बी ने खुद किया खुलासा

Entertainment News: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के आगामी एपिसोड में बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे सैफ अली खान और अक्षय कुमार बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, बिग बी ने सैफ के साथ अपने एक कम चर्चित पारिवारिक रिश्ते का खुलासा किया, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

'हैवान' में मोहनलाल की छोटी झलक की वजह बड़ी खास, जानें उनका क्या है सैफ अली खान से कनेक्शन

Haiwan Character Mohanlal:प्रियदर्शन की फिल्म हैवान सिनेमघरों में 11 सितंबर दो दस्तक दे चुकी है। फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय कुमार की भूमिका अहम है। एक तरफ सैफ दृष्टिहीन श्याम राणे का किरदार निभा रहे हैं, वही, अक्षय कुमार परशुराम नाम से विलेन का रोल कर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast