Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: ‘डीजीपी साहब अपना काम कर रहे… हम अपना’ मासूम शर्मा का बेबाक जवाब

HARYANA NEWS: ‘डीजीपी साहब अपना काम कर रहे… हम अपना’ मासूम शर्मा का बेबाक जवाब

HARYANA NEWS: हरियाणा के मशहूर लोकगायक मासूम शर्मा पानीपत के निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर साफ और बेबाक अंदाज़ में जवाब दिया। मासूम शर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति को अपना-अपना कर्तव्य निभाना चाहिए, चाहे वह कलाकार हो या अधिकारी। उन्होंने डीजीपी पर बोलते हुए कहा, डीजीपी साहब अपना काम कर रहे हैं, हम कलाकार हैं— हम अपना काम कर रहे हैं। सभी का अपना-अपना क्षेत्र है।

राजनीतिक सवालों पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनकी किसी राजनीतिक पार्टी से न कोई विशेष प्रेम है और न कोई विरोध। उन्होंने कहा,हमारी विचारधारा राष्ट्रवाद की है। किसी भी पार्टी से समस्या नहीं है— न किसी से परहेज, न किसी से लगाव। परिवार में एक बुजुर्ग के बयान पर उठे विवाद को लेकर उन्होंने हल्के अंदाज़ में कहा, “दादा जी बुजुर्ग हैं। कभी-कभार कुछ उल्टा-सीधा बोल दें तो कोई बात नहीं। लोग उसे कॉमिक नजर से ही लेते हैं।”

गायकी और कला पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह विषय बहुत बड़ा है, लेकिन उनका मानना है कि समय के हिसाब से जो होता है, वही सही होता है। कार्यक्रम और कलाकारों पर किसी भी प्रकार की बंदिशों के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार को गंभीर मुद्दों पर ज्यादा काम करने की जरूरत है।

उस दिन ‘मासूम शर्मा’ भी खत्म हो जाएगा- हरियाणवी सिंगर

फैंस और आलोचकों पर बोलते हुए मासूम शर्मा ने कहा कि लोगों का यह प्यार ही मेरे लिए बहुत है। कुछ आलोचक भी हैं और वे बने रहने चाहिए। जिस दिन आलोचक खत्म हो जाएंगे, उस दिन ‘मासूम शर्मा’ भी खत्म हो जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood News: रुबीना-हिना की टिप्पणियों पर आसिम रियाज का पलटवार, बोले- ‘टीवी इंडस्ट्री के आंटी और अंकल’

Asim Riaz: रियलिटी शो में अपने व्यवहार को लेकर टीवी अभिनेत्रियों रुबीना दिलाइक और हिना खान की हालिया टिप्पणियों पर आसिम रियाज ने प्रतिक्रिया दी है। यह मामला उस पॉडकास्ट बातचीत के कुछ हफ्तों बाद सामने आया है, जिसमें रुबीना और हिना ने रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ के दौरान आसिम के कथित व्यवहार को लेकर चर्चा की थी।

सैफ अली खान से अमिताभ बच्चन का क्या है रिश्ता? KBC में बिग बी ने खुद किया खुलासा

Entertainment News: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के आगामी एपिसोड में बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे सैफ अली खान और अक्षय कुमार बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, बिग बी ने सैफ के साथ अपने एक कम चर्चित पारिवारिक रिश्ते का खुलासा किया, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

'हैवान' में मोहनलाल की छोटी झलक की वजह बड़ी खास, जानें उनका क्या है सैफ अली खान से कनेक्शन

Haiwan Character Mohanlal:प्रियदर्शन की फिल्म हैवान सिनेमघरों में 11 सितंबर दो दस्तक दे चुकी है। फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय कुमार की भूमिका अहम है। एक तरफ सैफ दृष्टिहीन श्याम राणे का किरदार निभा रहे हैं, वही, अक्षय कुमार परशुराम नाम से विलेन का रोल कर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast