Air India Flight Cancelled: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब हवाई यात्राओं पर भी दिखने लगा है। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के तीन बड़े शहरों के लिए अपनी उड़ानें 30 नवंबर तक रद्द कर दी हैं। एयरलाइन के मुताबिक, जेद्दा, दम्माम और रियाद आने-जाने वाली सभी उड़ानें फिलहाल बंद रहेंगी। यह फैसला क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा तनाव और ड्रोन-मिसाइल हमलों के खतरे को देखते हुए लिया गया है।
यात्रियों को मिलेगी ये राहत
जिन यात्रियों ने 23 नवंबर 2026 या उससे पहले टिकट बुक किया था और उनकी यात्रा 30 नवंबर तक होनी थी, उन्हें एयरलाइन ने राहत दी है।यात्री बिना कोई अतिरिक्त शुल्क दिए अपनी यात्रा की तारीख बदल सकते हैंटिकट रद्द कराने पर पूरा रिफंड मिलेगानई यात्रा 14 दिसंबर 2026 तक पूरी की जा सकेगीएयर इंडिया के यात्री सऊदी अरब के किसी भी चालू स्टेशन के लिए अपनी यात्रा रीशेड्यूल कर सकते हैं। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्री सऊदी अरब या बहरीन के किसी भी चालू स्टेशन के लिए तारीख बदल सकते हैं।
Also read: CM धामी ने चम्पावत को दी बड़ी सौगात, ₹165 करोड़ की 54 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
मदद के लिए यहां करें संपर्क
टिकट बदलने या रिफंड के लिए यात्री एयरलाइन की सपोर्ट टीम से संपर्क कर सकते हैं -एयर इंडिया: +91 11 69329333 / +91 11 69329999
एयर इंडिया एक्सप्रेस: +91 124 6935600एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करते रहें।बताया जा रहा है कि सऊदी अरब में महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाने की खबरों और ड्रोन हमलों को रोके जाने के बाद एयरलाइंस ने एहतियात के तौर पर उड़ानें रोकने का फैसला लिया है।