Search KhabarFast

Press ESC to close

Ajay Devgn New Movie: भूषण कुमार के साथ फिर हाथ मिलाएंगे अजय देवगन! 'धुरंधर' जैसी स्पाई थ्रिलर में आएंगे नजर?

Ajay Devgn New Movie: भूषण कुमार के साथ फिर हाथ मिलाएंगे अजय देवगन! 'धुरंधर' जैसी स्पाई थ्रिलर में आएंगे नजर?

Ajay Devgn Upcoming Movie:बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले अजय देवगन एक बार फिर प्रोड्यूसर भूषण कुमार के साथ काम कर सकते हैं। खबर है कि दोनों एक बड़े बजट की स्पाई थ्रिलर फिल्म के लिए हाथ मिलाने की तैयारी में हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म की कहानी भारतीय जासूसी की दुनिया पर आधारित होगी। अगर सब कुछ तय योजना के मुताबिक रहा तो फिल्म की शूटिंग 2027 में शुरू हो सकती है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, भूषण कुमार ने भारतीय जासूसी की दुनिया पर आधारित एक नई और अनदेखी कहानी तैयार की है। वह इस हाई-बजट स्पाई थ्रिलर में अजय देवगन को मुख्य भूमिका में कास्ट करना चाहते हैं।

धुरंधर की तरह बताया जा रहा रोमांच

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस प्रोजेक्ट को लेकर अजय देवगन और भूषण कुमार के बीच कई मुलाकातें हो चुकी हैं। अजय को भी फिल्म की कहानी पसंद आई है और वह इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। फिल्म की कहानी को 'धुरंधर' की तरह रोमांच और सस्पेंस से भरपूर बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक अजय की ओर से फिल्म को आधिकारिक मंजूरी मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है।

2027 में शुरू हो सकती है शूटिंग, 2028 में रिलीज का प्लान

रिपोर्ट के अनुसार, अगर अजय देवगन इस फिल्म के लिए अपनी हामी भर देते हैं तो इसकी शूटिंग 2027 में शुरू हो सकती है। मेकर्स इसे 2028 के मध्य तक सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल फिल्म के डायरेक्टर, बाकी कलाकारों और कहानी से जुड़ी दूसरी जानकारियों का खुलासा नहीं किया गया है। मेकर्स ने प्रोजेक्ट की डिटेल्स को अभी गुप्त रखा है। ऐसे में आधिकारिक घोषणा के बाद ही फिल्म को लेकर तस्वीर साफ हो पाएगी।   

Also read: शाहरुख खान की 'किंग' का पोस्टर देख आई 'धुरंधर' की याद, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस; यूजर्स बोले - मास्टरपीस की सस्ती कॉपी...

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गोविंदा और कोमल रानी की नजदीकियों ने खींचा सबका ध्यान, रोमांटिक तस्वीरों ने मचाया तहलका; फैंस बोले - जोड़ी नंबर 1

Govinda and Komal Rani: बीते कुछ समय से बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा लाइमलाइट में बने हुए है। पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अनबन और अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नाम जोड़े जाने को लेकर गोविंदा अक्सर सुर्खियों में छाए रहते है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार की लेटेस्ट रोमांटिक फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। कई फैंस इन फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे है, तो कुछ लोग दोनों को ट्रोल कर रहे है।

Matrubhumi Trailer: वर्दी में दिखा सलमान खान का एक्शन अवतार, गलवान संघर्ष की कहानी लेकर आ रही 'मातृभूमि' का ट्रेलर रिलीज

Galwan Valley clash: सलमान खान-स्टारर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर आज 11 नवंबर 2026 बुधवार को रिलीज़ कर दिया है। इसमें साल 2020 के गलवान वैली क्लैश से प्रेरित एक इंटेंस वॉर ड्रामा की झलक दिखाई गई है। ट्रेलर में सलमान को कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू के रूप में एक कमांडिंग आर्मी अवतार में दिखाया गया है, जिन्होंने गलवान वैली क्लैश के दौरान 16 बिहार रेजिमेंट को लीड किया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast