Search KhabarFast

Press ESC to close

WhatsApp Web यूजर्स सावधान! एक गलती से हैक हो सकता है अकाउंट, I4C ने जारी की साइबर सुरक्षा चेतावनी

WhatsApp Web यूजर्स सावधान! एक गलती से हैक हो सकता है अकाउंट, I4C ने जारी की साइबर सुरक्षा चेतावनी

Whatsapp Wev Alert: WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए साइबर सुरक्षा से जुड़ी अहम चेतावनी जारी की गई है। भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) की नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) ने आगाह किया है कि पहले से लॉगिन WhatsApp Web सेशन का गलत इस्तेमाल कर किसी के अकाउंट तक अनधिकृत पहुंच बनाई जा सकती है।

दरअसल, अगर आपने किसी दूसरे या ऑफिस के कंप्यूटर पर WhatsApp Web लॉगिन किया और इस्तेमाल के बाद लॉगआउट नहीं किया, तो कोई अन्य व्यक्ति आपके अकाउंट तक पहुंच बना सकता है।

निजी मैसेज और पैसों पर हो सकता है खतरा

I4C के मुताबिक, साइबर अपराधी ऐसे सेशन के जरिए निजी मैसेज पढ़ सकते हैं और आपके अकाउंट से दूसरों को मैसेज भेज सकते हैं। इसके जरिए फिशिंग लिंक भेजकर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा सकता है। वहीं, आपके नाम और भरोसे का इस्तेमाल करके लोगों से पैसों की मांग भी की जा सकती है।

ऑफिस और पब्लिक कंप्यूटर पर ज्यादा सावधानी जरूरी

एडवाइजरी में ऑफिस कंप्यूटर, शेयरिंग सिस्टम और पब्लिक डिवाइस पर WhatsApp Web इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी गई है। सरकारी दस्तावेज, बैंकिंग जानकारी और गोपनीय ऑफिस फाइलें WhatsApp Web के जरिए साझा नहीं करनी चाहिए।

सुरक्षित रहने के लिए क्या करें?

I4C ने स्पष्ट किया है कि केवल ब्राउजर टैब बंद करना लॉगआउट नहीं माना जाता। WhatsApp Web इस्तेमाल करने के बाद मैन्युअली लॉगआउट करें। इसके लिए WhatsApp में Linked Devices सेक्शन में जाकर एक्टिव सेशन चेक करें और अनजान या पुराने डिवाइस को हटा दें। जरूरत पड़ने पर Incognito या Private Browsing Mode का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन यह पूरी सुरक्षा की गारंटी नहीं देता। साइबर कैफे, होटल बिजनेस सेंटर और अनजान कंप्यूटर पर WhatsApp Web लॉगिन करने से भी बचना चाहिए।
Also read: Tata Kuno EV: टाटा मोटर्स ला रही है नई इलेक्ट्रिक SUV, 500Km तक की रेंज के साथ धांसू फीचर्स

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CM धामी ने चम्पावत को दी बड़ी सौगात, ₹165 करोड़ की 54 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद चम्पावत में ₹165.68 करोड़ की लागत की 54 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ₹16,567.56 लाख की लागत की 21 योजनाओं का लोकार्पण तथा 33 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

West Bengal News: बेरोजगार युवाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,000, शुभेंदु सरकार का बड़ा ऐलान

West Bengal News:पश्चिम बंगाल सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए 'भोरशा कर्मसूची' योजना शुरू करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के मुताबिक, जनवरी 2027 से इस योजना के तहत पात्र बेरोजगार युवाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाएगी। बेरोजगार स्नातकों और सरकारी व्यावसायिक संस्थानों व ITI से डिप्लोमा प्राप्त युवाओं को 2,000 रुपये मासिक भत्ता मिलेगा

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast