Govinda and Komal Rani: बीते कुछ समय से बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा लाइमलाइट में बने हुए है। पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अनबन और अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नाम जोड़े जाने को लेकर गोविंदा अक्सर सुर्खियों में छाए रहते है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार की लेटेस्ट रोमांटिक फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। कई फैंस इन फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे है, तो कुछ लोग दोनों को ट्रोल कर रहे है।
कोमल-गोविंदा की रोमांटिक फोटोज वायरल
बता दें, कोमल रानी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ की कुछ झलकियां शेयर की हैं, जिसमें गोविंदा भी मौजूद है। इन तस्वीरों में:कोमल लैवेंडर कलर की खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने इस लुक को हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज और मोतियों का चोकर के साथ पूरा किया है। तो वहीं, गोविंदा व्हाइट शर्ट, व्हाइट ब्लेजर और ब्लैक ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने बड़े सनग्लासेस और पिंक पॉकेट स्क्वायर के साथ लुक को पूरा किया है।
जबकि फोटो के बैकग्राउंड में पहाड़ और पानी का नजारा मन मोह रहा है। कई तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। एक फोटो में दोनों हाथ में हाथ डाले दिख रहे है, तो दूसरी फोटो में दोनों एक-दूसरे की आंखों में देख रहे है। इसके अलावा एक फोटो में गोविंदा ने कोमल को पीछे से गले लगा रहा है। दोनों की इन्हीं फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। कोमल ने फोटोज पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है - ‘रूपा की खूबसूरत झलकियां’ है।
फैंस कर रहे कमेंट्स
कोमल और गोविंदा की फोटोज जैसी ही सामने आई, वैसे ही फैंस के कमेंट्स की लाइन लग गई। कई फैंस ने दिल और फायर वाले इमोजी के साथ कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा - ‘जोड़ी नंबर 1, ब्लॉकबस्टर लोडिंग’। कई लोगों को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। जबकि कुछ लोगों ने नाराजगी भी जताई है। कई लोगों ने दोनों की उम्र को लेकर तंज कसा है।
Also read: Box Office पर ‘रामायण’ का तूफान, 1 हफ्ते में 935 करोड़ पार, फिर भी नहीं टूटा ये रिकॉर्ड