Search KhabarFast

Press ESC to close

हल्द्वानी विवाद पर घिरे राहुल गांधी, शिकायतकर्ता अमित कुमार ने जड़े गंभीर आरोप; रैली को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

हल्द्वानी विवाद पर घिरे राहुल गांधी, शिकायतकर्ता अमित कुमार ने जड़े गंभीर आरोप; रैली को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

Allegations On Rahul Gandhi: उत्तराखंड का हल्द्वानी विवाद लगातार गरमाता जा रहा है। मामले में राहुल गांधी कि टिपप्णी ने विवाद को और बढ़ा दिया है। उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। खास बात यह कै कि उनके खिलाफ एफआईआर एसटी समुदाय से नाता रखने वाले एक युवक ने कराई है।

26 साल के अमित कुमार की तरफ दर्ज कराई गई एफआईआर में उनपर कई आरोप लगाए गए हैं। राहुल गांधी पर यज्ञ कार्यक्रम को जातिगत रंग देने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा कार्यक्रम से जुड़े लोगों को छुआछूत मानने वाला और दलित विरोधी बताने की कोशिश की गई है।          

रैली को लेकर क्या बोले अमित कुमार

शिकायतकर्ता अमित कुमार ने बताया की हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली का आयोजन 8 अगस्त को किया गया था। जिसमें मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हुए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद मैदान का निरीक्षण किया गया। जिसमें भारी मात्रा में कचरा और शराब की बोतलें बरामद की गई। उन्होंने कहा कि कुछ बोतलों में अशुद्ध सामाग्री भी बरामद हुई। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने आपत्तिजनक और जिहादी नारे लगाए। जिसके कारण रामलीलाी मैदान के धार्मिक भावना को ठेस पहुंची थी।  

क्या है हल्द्वानी विवाद

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में 8 अगस्त को कांग्रेस की रैली का आयोजन किया गया था। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए थे। जिसके बाद 11 अगस्त को लोगों ने वहां कथित तौर शुद्धिकरण यज्ञ किया था। इसके बाद सियासी घमासान शुरू हो गया। कांग्रेस इसे दलित विरोधी बता रही है। तो भाजपा ने कहा कि खरगे की जनसभा के दौरान गंदगी फैलाई गई और ऐसे नारे लगाए गए जो धार्मिक स्थान पर नहीं लगने चाहिए थे। 

Also read: Uttrakhand News:अजय टम्टा का कांग्रेस पर निशाना, बोले- वोट बैंक के लिए सामाजिक सौहार्द से कर रही खिलवाड़

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मुरादाबाद में आदमखोर का खौफ बरकरार, 11वां तेंदुआ पकड़ाया; 4 की मौत से इलाके में मचा हड़कंप

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तेंदुए के कारण हड़कंप मचा हुआ है। अभी तक 11 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं लेकिन, खौफ खत्म नहीं हुआ है। वन विभाग का कहना है कि पकड़े गए 11 में से 10 तेंदुए ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र से और एक कांठ तहसील से रेस्क्यू किया गया है।

Uttarakhand News: मसंदावाला में आपदा प्रभावित क्षेत्र का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के मसंदावाला क्षेत्र में देर रात हुई भारी बारिश के कारण मलबा आने से प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय लोगों एवं आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttarakhand News: मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर आपदा प्रभावितों को राहत, परिवारों को मिले 1.20 लाख रुपये के चेक

Uttarakhand News: आपदा की कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। इसी क्रम में सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर सरकार में दायित्वधारी राज्यमंत्री ज्योति कोटिया ने गढ़ी कैंट एवं बिष्ट गांव के आपदा प्रभावित परिवारों को कुल एक लाख बीस हजार रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast