Search KhabarFast

Press ESC to close

PSL में भी राहुल द्रविड़ का जलवा! पाकिस्तानी गेंदबाज ने शान में पढ़े कसीदे

PSL में भी राहुल द्रविड़ का जलवा! पाकिस्तानी गेंदबाज ने शान में पढ़े कसीदे

PSL Viral Video: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के दूसरे एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समैन ने शानदार वापसी करते हुए इस्लामाबाद यूनाइटेड को 2 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। ये मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। बता दें कि मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में शुक्रवार को खेला गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 186 रन बनाए। टीम की तरफ से उस्मान खान ने 30 गेंदों में 61 रन की विस्फोटक पारी खेली। जिसने मैच का रुख बदल दिया।

पाक गेंदबाज ने की राहुल की तारीफ

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इस्लामाबाद यूनाइटेड ने आखिरी गेंद तक संघर्स किया लेकिन 7 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी। साथ ही 3 रन से मुकाबला हार गई। हैदराबाद के गेंदबाजों ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाई। मैच के बाद एक पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद अली ने टीम की रणनीति का जिक्र करते हुए राहुल द्रविड़ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि राहुल द्रविड़ जैसा धैर्य और शांत दिमाग बनाए रखा जो इस जीत का सबसे बड़ा कारण है।       

Also read: जबरदस्ती खींचा...Abhishek Sharma के साथ फैन की बदसलूकी, क्रिकेटर की सुरक्षा पर उठे कई सवाल

3 मई को फाइनल मुकाबला

उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मोहम्मद अली ने द्रविड़ की कही बात को याद करते हुए कहा कि किस्मत उसी का साथ देती है, जो मेहनत करता है। इस जीत के साथ मानर्स लाबुशेन के नेतृत्व वाली हैदराबाद किंग्समेन पीएसएल 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। अब फाइनल मुकाबले में पेशावर जाल्मी से सामना होगा। वहीं, फाइनल मैच 3 मई को होगा। यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वेपिंग विवाद पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा, कहा- इन लोगों को जेल भेजना चाहिए

IPL 2026: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन में लगातार खिलाड़ी द्वारा नियमों का उल्लंघन करने को लेकर बीसीसीआई की तरफ गाइडलाइन जारी की गई थी। 8 पन्नों की नई गाइडलाइन में खिलाड़ियों के साथ फ्रेंचाइजियों सख्त संदेश दिया गया था। लेकिन हाल में खिलाड़ियों के वेपिंग करते हुए सामने आए वीडियो ने हड़कंप मचा दिया।

RCB के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस को राहत, सूर्यकुमार यादव खेलेंगे मुकाबला

IPL 2026 के 19वें सीजन का 54वां लीग मुकाबला 10 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians आमने-सामने होंगी।

वैभव सूर्यवंशी का धमाका, टी20 क्रिकेट में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया है। शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों पर 36 रन की तूफानी पारी खेली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast