Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab News: जालंधर में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, हुई दर्दनाक मौत

Punjab News: जालंधर में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, हुई दर्दनाक मौत

Punjab News: पंजाब के जालन्धर के डीएवी हार्ट रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई और घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मृतक की पहचान विजय पुर जम्मू के रहने वाले सुखविंदर कुमार उर्फ टिंकू के रूप में हुई है। वह पिछले चार साल से जालंधर में रह रहा था और सब्जी बेचने का काम कर रहा था। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

मृतक के मालिक सौरभ ने बताया कि उनकी सब्जी की दुकान है और सुखविंदर उनकी दुकान पर पिछले चार सालों से काम कर रहा था। वह शाम साढ़े पांच बजे दुकान से छुट्टी करके घर के लिए दुकान से निकल गया था। वह डीएवी हार्ट रेलवे लाइनों के पास पहुंचा तो किसी की काल आ गई, जिसे सुनता हुआ वह जा रहा था और दूसरी ओर से ट्रेन आ गई। लोगों ने उसे बहुत आवाज़ें मारी लेकिन उसे पता नहीं और वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

वहीं जीआरपी थाने के हेड कांस्टेबल प्रितपाल सिंह ने बताए सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि डीएवी हार्ट रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसके बाद वह मौके पर पहुँचे। उन्होंने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

त्योहारी सीजन में दिल्ली से बिहार-झारखंड ट्रैवल करना होगा आसान, इन चार रुटों पर 01 दिसंबर तक जारी रहेगी स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं

Indian Railway: दीवाली, तीज जैसे त्योहारों के समय यात्रियों की सुविधाओं के लिए भारतीय रेलवे अक्सर कई तरह की स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरु करता है, जिससे यात्री बिना किसी दिक्कत के सफर कर सकते हैं। इसी बीच रेलवे ने बिहार और झारखंड के यात्रियों को राहत देते हुए कई स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है।

त्योहारों पर घर जाना होगा आसान...रेलवे ने दिया दिवाली-छठ पर स्पेशल ट्रेनों का तोहफा, यहां देखें कब से शुरु होंगी सेवाएं

Festive Season Special Trains: त्योहारी सीजन में अक्सर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। जिसके लिए भारतीय रेलवे कई तरह की स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरु करता है। इन सेवाओं का मकसद यात्रियों का सफर आसान बनाना है, ताकि वे बिना किसी दिक्कत के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से हावड़ा-सुपौल-भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेनों का मिला तोहफा; देखें पूरा शेड्यूल

रेलवे ने दिल्ली से पश्चिम बंगाल और बिहार के प्रमुख स्टेशनों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। रेलवे ने दिल्ली से सुपौल, हावड़ा और भागलपुर के लिए इन स्पेशल ट्रेनेों की व्यवस्था की है। मालूम हो कि त्योहारी सीजन के समय ट्रेन की टिकट बुक करना यात्रियों के लिए एक बड़ा टास्क बन जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast