Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली में अब बादलों से बरसेगी राहत! Artificial Rain के 2 ट्रायल सफल, प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति?

दिल्ली में अब बादलों से बरसेगी राहत! Artificial Rain के 2 ट्रायल सफल, प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति?

Delhi Pollution Artificial Rain:  राजधानी दिल्ली में सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। तमाम बंदिशों, विंटर एक्शन प्लान और सख्ती के बावजूद वायु प्रदूषण का ग्राफ नीचे आने का नाम नहीं ले रहा। AQI लगातार 400 के पार बना हुआ है और कई इलाकों में 450 से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने एक बार फिर आसमान से राहत बरसाने का बड़ा प्लान तैयार किया है। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं की प्रदूषण कम हो सकता हैं।

दिवाली-छठ के बाद होगी कृत्रिम बारिश!

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सरकार प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए कृत्रिम बारिश कराने की तैयारी में है। प्लान है कि दिवाली और छठ पूजा के बाद अगर प्रदूषण का स्तर और बढ़ता है, तो तुरंत क्लाउड सीडिंग कराई जाएगी। सरकार नहीं चाहती कि त्योहारों के बाद दिल्ली गैस चैंबर बन जाए।

पिछले 15 दिन में 2 ट्रायल, इस बार ज्यादा ऊंचाई पर तैयारी

सरकारी सूत्रों ने पुष्टि की है कि इस प्लान को जमीन पर उतारने के लिए पिछले 15 दिनों में दो ट्रायल भी किए जा चुके हैं। दिल्ली हवाई अड्डे के पास ये ट्रायल किए गए।इस बार की सबसे बड़ी बात है ऊंचाई। इस बार क्लाउड सीडिंग लगभग 30,000 मीटर की ऊंचाई पर की गई है, जबकि पिछले साल ये प्रयोग सिर्फ 10,000 मीटर की ऊंचाई पर हुआ था। ज्यादा ऊंचाई पर सीडिंग से ज्यादा बड़े एरिया को कवर करने और बेहतर रिजल्ट की उम्मीद है।

Also read: Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण ने तोड़े रिकॉर्ड, AQI 482 के पार, कई इलाकों में हवा बेहद जहरीली

पिछले साल की कोशिश क्यों हुई थी फेल?

ये पहली बार नहीं है जब दिल्ली में कृत्रिम बारिश की कोशिश हुई हो। पिछले साल भी दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग ने IIT कानपुर के सहयोग से 28 अक्टूबर को क्लाउड सीडिंग कराई थी।पहला ड्राई रन 23 अक्टूबर 2025 को किया गया था, जिसमें विमान की क्षमता और एजेंसियों के बीच समन्वय को परखा गया था। लेकिन आसमान में पर्याप्त बादल न होने के कारण बारिश नहीं हो पाई।तीन दिन बाद IIT कानपुर का स्पेशल प्लेन कानपुर से उड़कर मेरठ होते हुए दिल्ली पहुंचा। दिल्ली के सबसे प्रदूषित हॉट जोन बुराड़ी, मयूर विहार और करोल बाग के ऊपर बादलों में फ्लेयर्स के जरिए लगभग 10 किलो सिल्वर आयोडाइड, साधारण नमक और रॉक साल्ट का मिश्रण छोड़ा गया। लेकिन नमी और बादलों की कमी के कारण उस बार भी अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी।

विंटर एक्शन प्लान का भी नहीं हो रहा असर

दिल्ली सरकार ने इस बार सर्दियों से पहले ही विंटर एक्शन प्लान लागू कर दिया था। इसके तहत कई बड़े फैसले लिए गए:1 नवंबर से दिल्ली के बाहर के BS-4 वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध।पार्किंग फीस को लगभग दोगुना करना।सभी प्राइवेट और सरकारी दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम।ऑफिसों की टाइमिंग में बदलाव ताकि पीक आवर में ट्रैफिक कम हो।लेकिन इन सभी उपायों के बावजूद हवा में कोई सुधार नहीं है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पराली जलाने, वाहनों के धुएं और सर्द हवाओं के कारण स्मॉग की मोटी चादर दिल्ली-NCR पर जमी हुई है।आज का AQI: दिल्ली-NCR में हाहाकारआज सुबह के आंकड़े डराने वाले हैं। दिल्ली में औसत AQI 463 दर्ज किया गया। जहांगीरपुरी, पंजाबी बाग, ITO, लाजपत नगर, आनंद विहार जैसे इलाकों में AQI 450 के पार है और रेड जोन में है।NCR की बात करें तो नोएडा में AQI 456, ग्रेटर नोएडा में 426 और गुरुग्राम-फरीदाबाद में भी AQI 400 से ऊपर बना हुआ है। डॉक्टरों ने लोगों को सुबह-शाम बाहर न निकलने और मास्क पहनने की सलाह दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली से गुवाहाटी चंद घंटों में!, देश का सबसे बड़ा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, ये होंगे 16 स्टेशन, लिस्ट देखिए

Delhi Guwahati Bullet Train: मुंबई से अहमदाबाद के बाद अब देश को दूसरी और सबसे बड़ी बुलेट ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-गुवाहाटी नॉर्थ हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है।ये देश का सबसे लंबा बुलेट ट्रेन रूट होगा, जिसकी कुल लंबाई करीब 1557 किलोमीटर होगी। ये अभी बन रहे मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर (508 KM) से 3 गुना से भी ज्यादा बड़ा है।

Delhi News: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में बड़ा हादसा, चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन बिल्डिंग ढही; कई लोगों के फंसे होने की खबर

Chawri Bazar building collapse: दिवाली से पहले दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया है। आज 05 नवंबर 2026 गुरुवार को चावड़ी बाजार इलाके में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला बिल्डिंग अचानक ढह गई। शुरूआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast