Search KhabarFast

Press ESC to close

राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति के कार्यों में क्या है अंतर, जानें पूरी जानकारी

राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति के कार्यों में क्या है अंतर, जानें पूरी जानकारी

नई दिल्ली: देश मे फिलहाल राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। जैसा की आप सब जानते है कि देश का यह एक बड़ा संवैधानिक पद होने के साथ हमारे देश के राष्ट्रपति को भारत का प्रथम नागरिक कहलाने का हक देता है। इस के अलावा राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को संसद का महत्वपूर्ण अंग माना गया है। हालांकि दोनों की शक्तियों के बारें में बात करें तो दोनों की शक्तियां एक दूसरे से ज्यादा अलग नहीं होती है क्योंकि राष्ट्रपति के गैरमौजूदगीमें देश के सभी निर्णयको उपराष्ट्रपति के द्वारा लिया जाता है। इसलिए उपराष्ट्रपति के पद को देश का दूसरा उच्च संवैधानिक पद माना जाता है।

बता दें कि, देश में 18 जुलाई के दिन राष्ट्रपति पद के लिए मतदान किया जाएगा, इस ही के साथ देश के मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। एक तरफ जहां इस मतदान के लिए एनडीए के ओर से द्रौपदी मूर्मु को चुना गया है वहीं दूसरे तरफ पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को इस मैदाने जंग में उतारा जा चुका है। हालांकि राष्ट्रपति केंद्रीय मंत्रिमंडल के जरिये अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते है। राष्ट्रपति को देश की नौसेना, थल सेना और वायु सेना का सर्वोच्च सेनापति कहा जाता है।

इनकी नियुक्ति का अधिकार राष्ट्रपति के पास:

भारत के प्रधानमंत्री और उनके सलाहकार का चुनाव देश के राष्ट्रपति के द्वारा किया जाता है।

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस का चुनाव भी राष्ट्रपति करते है

इसके अलावा राज्यों के राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति करते है।

विदेशों में भारतीय राजदूतों की भी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।

उपराष्ट्रपति के कार्य और उनकी शक्तिया

उप-राष्ट्रपति को राज्यसभा का अध्यक्ष माना गया है जिसका कार्य लोकसभा के अध्यक्ष जितना होता है।

राष्ट्रपति के अनुपस्थितिमें सभी कार्यों का निर्वहन उपराष्ट्रपति के द्वारा किया जाता है।

जिस समय उपराष्ट्रपति देश के सबसे जिम्मेदारपद यानि की राष्ट्रपति के पद को संभाल रहे होते है उस समय वो राज्य सभा के सभापति के पद के कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करते हैं क्योंकि उस समय उपराष्ट्रपति पद की कमान उप-सभापति के हाथों में डाल दी जाती है।

उपराष्ट्रपति अधिकतम छह महीने तक राष्ट्रपति के रूप में कार्य कर सकते हैं। उस बीच नए राष्ट्रपति का  निर्वाचन करना अनिवार्य हो जाता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

PM Modi In Bengal: हुगली में पीएम मोदी ने देश भर के किसानों को बड़ी दी सौगात, कहा-बंगाल अब बेड़ियों से आज़ाद होता दिख रहा है

PM Modi In Bengal: पश्चिम बंगाल  के हुगली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी की। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि "बाबा तारकनाथ और बंगाल की यह पुण्यभूमि, पश्चिमबंग दिवस की यह ऐतिहासिक तारीख और इतनी बड़ी संख्या में आप सबकी उपस्थिति, आज चुनाव और शपथ ग्रहण के बाद मुझे पहली बार आपके बीच आने का सौभाग्य मिला है। बंगाल की हवा में अब एक नई ताज़गी है। यहां के कण-कण से एक नई खुशबू आ रही है, ऐसा लग रहा है जैसे बंगाल अब बेड़ियों से आज़ाद हो गया है। जैसे बंगाल का गौरव लौटने का आरंभ हो गया है। आज का यह कार्यक्रम साक्षी है, इन परियोजनाओं का शुभारंभ गवाह है कि हमारा बंगाल अपने नए भविष्य के निर्माण में जुट गया है।

Kal Ka Mausam: 21 जून को 23 राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Kal Ka Mausam: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश और आंधी- तूफान को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक, 21 जून को को राजधानी दिल्ली समेत देश के कुल 23 राज्यों में तेज बारिश के साथ तूफानी हवाओं का असर भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान कई इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Maharashtra accident News: महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, श्रीक्षेत्र यशवाड़ी देवस्थान में निर्माणाधीन हॉल की छत गिरी, 6 की मौत, 27 घायल

Parbhani Accident News: महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित मशहूर श्रीक्षेत्र यशवाड़ी देवस्थान में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मारुति मंदिर के सामने असेंबली हॉल के निर्माण कार्य के दौरान अचानक खंभे और छत ढह गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में अब तक 6 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 27 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast