Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के किसानों को पीएम मोदी का तोहफा, 15.95 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 319 करोड़ रुपये

Haryana News: हरियाणा के किसानों को पीएम मोदी का तोहफा, 15.95 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 319 करोड़ रुपये

Haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक नगर तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर हरियाणा में पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और किसानों को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का दिन देश के अन्नदाता के सम्मान, स्वाभिमान और समृद्धि का उत्सव है। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में कृषि को केवल जीविका का साधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार माना गया है। किसानों की मेहनत और समर्पण ने भारत को खाद्यान्न संकट से निकालकर दुनिया के सबसे बड़े कृषि उत्पादक देशों में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जब देश खाद्यान्न की कमी से जूझ रहा था, तब किसानों और वैज्ञानिकों ने मिलकर हरित क्रांति का इतिहास रचा। उन्होंने कहा कि जब भी भारत के कृषि विकास की चर्चा होती है, तब हरियाणा के किसानों के परिश्रम और योगदान को गर्व के साथ याद किया जाता है।

Also read: Haryana News: यमुनानगर के रादौर में चला प्रशासन का बुलडोजर, 100 से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त

नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आज देश के 9 करोड़ 44 लाख किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जा रही है। इनमें हरियाणा के 15 लाख 95 हजार 644 किसानों के खातों में 319 करोड़ 13 लाख रुपये शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आज की किस्त को मिलाकर हरियाणा के किसानों को अब तक 23 किस्तों में कुल 7,881 करोड़ 60 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने किसान कल्याण को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भी किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ाने के लिए तेजी से काम कर रही है।

अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने किसानों से जल संरक्षण, आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने और कृषि को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि किसानों की समृद्धि से ही प्रदेश और देश की प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के बिजली निगम में दिवाली पर बड़ा तोहफा!, नियमित कर्मचारियों के साथ HKRN और आउटसोर्स कर्मचारियों को भी मिलेंगे ₹2,000!

हरियाणा के उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने दिवाली से पहले अपने कर्मचारियों को खुशियों का तोहफा दिया है। निगम ने 5 नवंबर 2026 को आदेश जारी कर पात्र कर्मचारियों को ₹2,000 का दिवाली टोकन गिफ्ट देने का फैसला किया है।

हरियाणा में ग्रामीण चौकीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी, 11 हजार से बढ़ाकर 15221 किया

हरियाणा में ग्रामीण चौकीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी, 11 हजार से बढ़ाकर 15221 किया , हरियाणा के ग्रामीण चौकीदारों को बड़ा तोहफा! मानदेय ₹11,000 से बढ़ाकर ₹15,221 प्रतिमाह करने के प्रस्ताव को वित्त विभाग की मंजूरी, भत्तों में भी बढ़ोतरी!

हरियाणा, दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों में करते थे चोरी, तमिलनाडू से आकर लगाई चोरी की दुकान, अब पकड़े गए

हरियाणा समेत कई राज्यों में सक्रिय गैंग को सिरसा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खड़ी कारों को निशाना बनाकर उनके शीशे तोड़ने और अंदर रखा कीमती सामान चोरी करने वाले अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह का सिरसा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एबीटी स्टाफ सिरसा की टीम ने इस मामले में गिरोह के दो कुख्यात सदस्यों को पंजाब के बठिंडा से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं राजस्थान व जम्मू कश्मीर सहित कई क्षेत्रों में करीब एक दर्जन चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast