Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत में itel Aqua हुआ लॉन्च, कीमत सिर्फ 1799 रुपये; जानें फीचर्स

भारत में itel Aqua हुआ लॉन्च, कीमत सिर्फ 1799 रुपये; जानें फीचर्स

itel ने भारतीय मार्किट में अपना नया फीचर फोन itel Aqua लॉन्च किया है। यह भारत का पहला IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन है जिसे भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह सस्ते प्राइस में उन लोगों को लुभा सकता है तो आज के दौर में भी Feature Phone उपयोग करना पसंद करते हैं। itel Aqua फोन को Blue, Red और Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी कीमत सिर्फ 1,799 रुपये रखी गई है। यह देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

जानें क्यों है खास

itel Aqua की सबसे बड़ी खासियत इसकी IP67 रेटिंग है। कंपनी के अनुसार यह फीचर फोन पानी और धूल से सुरक्षित रह सकता है। यानी फोन को 30 मिनट तक पानी में डूबे रहने के बाद भी नुकसान नहीं होगा। साथ ही यह कीचड़, बारिश और धूल भरे माहौल में भी आसानी से काम कर सकता है। कंपनी का कहना है कि भारत के अलग-अलग मौसम और कठिन परिस्थितियों को ध्यान में रखकर इसे बनाया गया है।

itel Aqua में AI Environmental Noise Cancellation (ENC) तकनीक भी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला फीचर फोन है जिसमें यह फीचर दिया जा रहा है। यह तकनीक कॉलिंग के दौरान आसपास के शोर को कम करती है, जिससे भीड़भाड़ वाले बाजार, ट्रैफिक, फैक्ट्री या अन्य जगहों पर साफ आवाज सुनाई देती है।

Also read: iPhone 18 Pro की फीचर्स डिटेल हुई Leak, जानें इसमें क्या-क्या होगा खास

मिलेंगे धांसू फीचर्स

itel Aqua में 2.4-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1200mAh बैटरी मिलती है और चार्जिंग के लिए Type-C पोर्ट दिया गया है। डिवाइस में Bluetooth कनेक्टिविटी, वायरलेस FM रेडियो विद रिकॉर्डिंग, कॉल रिकॉर्डिंग और 60 कॉल लॉग्स जैसे कई फीचर्स हैं।

itel Aqua फोन में 32GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही इसमें VGA कैमरा मिलता है। डिवाइस King Voice फीचर के साथ आता है, जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में वॉइस असिस्टेंस प्रदान कर सकता है। फोन 10 रीजनल लैंग्वेज को भी सपोर्ट करता है।

itel Aqua फोन Inno Series के तहत आया है। ब्रांड के अनुसार इसे durability, convenience और practical innovation पर फोकस करते हुए तैयार किया गया है। itel की एक इंटरनल सर्वे रिपोर्ट के अनुसार लगभग 42 प्रतिशत फीचर फोन यूजर्स अपने फोन को पानी से खराब होने के कारण बदलते हैं। इसी समस्या को देखते हुए नया फोन बनाया गया है।

Also read: Lenovo ने गेमिंग स्मार्टफोन किया लॉन्च, मिलेंगे धांसू फीचर्स

itel India के CEO Arijeet Talapatra ने लॉन्च के दौरान कहा कि कंपनी भारत के अलग-अलग मौसम और यूजर्स की जरूरतों के अनुसार इनोवेटिव प्रोडक्ट्स लाने पर फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि Aqua फीचर फोन आम यूजर्स की बड़ी समस्या का समाधान करने की कोशिश करता है।

यदि आप भी फीचर फोन लेना पसंद करते हैं और बढ़िया ऑप्शन देख रहे हैं तो itel Aqua को चुन सकते हैं। हम आपको लगातार ऐसे ही टेक अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

iPhone 17 Pro सिर्फ 54,990 रुपये में! MacBook पर भी बंपर डिस्काउंट, जानें ऑफर की पूरी डिटेल

Discount On Iphone And MacBook: Apple के प्रीमियम प्रोडक्ट खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए शानदार मौका सामने आया है। iPhone 17 Pro पर मिलने वाले ऑफर के तहत इसकी प्रभावी कीमत 54,990 रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं, कंपनी के MacBook मॉडल्स पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, iPhone की इतनी कम कीमत किसी सीधे प्राइस कट से नहीं

iQOO 16 में मिलेगा 8400mAh की दमदार बैटरी का पावर, 50MP के तीन कैमरे मचाएंगे धमाल!

IQOO Smartphone:स्मार्टफोन बाजार में iQOO अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज को लेकर चर्चा में है। iQOO 16 को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स में बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा सेटअप की जानकारी दी जा रही है। दावा है कि इस फोन में 8400mAh की बैटरी और 50MP के तीन कैमरे मिल सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में इसकी लॉन्च डेट और सभी फीचर्स की आधिकारिक

Smartphone Price Hike: महंगे होने वाले हैं प्रीमियम स्मार्टफोन! 30% तक बढ़ सकती है कीमत

Smartphone Price Hike: अगर आप भी नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आने वाले दिनों में फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के आखिर तक प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमतें 2025 के मुकाबले 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast