Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: 70 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, इन 12 राज्यों में बारिश-तूफान का खतरा; IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam: 70 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, इन 12 राज्यों में बारिश-तूफान का खतरा; IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, 22 जून को देश के कई हिस्सों में मौसम बदलने वाला है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम, पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी। IMD ने देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बिगड़ सकता है।

इन 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD ने पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। IMD ने बिहार, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान छिटपुट से लेकर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। धूल भरी आंधी के साथ 40-60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी।

Also read: Petrol-Diesel Price : कच्चे तेल की कीमतों में फिर आई तेजी, जाने आपके शहर में पेट्रोल- डीजल का नया रेट

इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

दूसरी तरफ, अभी भी कुछ राज्यों में गर्मी आफत बनी हुई हैं। IMD के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना और मराठवाड़ा में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट संभव है, लेकिन गर्मी का अहसास बना रहेगा।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की मानें तो आज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

LPG उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट! आज नहीं किया यह काम तो रुक सकती है गैस सप्लाई

LPG उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। गैस कनेक्शन और सप्लाई से जुड़े नए नियमों के तहत कुछ आवश्यक प्रक्रियाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना जरूरी हो सकता है। यदि उपभोक्ता समय रहते जरूरी अपडेट, KYC या सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो उनकी LPG सप्लाई या सिलेंडर बुकिंग प्रभावित हो सकती है।

Petrol-Diesel Price : कच्चे तेल की कीमतों में फिर आई तेजी, जाने आपके शहर में पेट्रोल- डीजल का नया रेट

Petrol-Diesel Price : भारतीय बाजार में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान को छु रही है। जिसके चलते आमजन को काफी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast