Search KhabarFast

Press ESC to close

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा कमेंट, पीसीबी में मची खलबली;भेजा कारण बताओ नोटिस

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा कमेंट, पीसीबी में मची खलबली;भेजा कारण बताओ नोटिस

Uproar Over Naseem Shah's Comment: पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत होने के साथ ही पाकिस्तान की किरकिरी भी होने लगी है। पहले ही मैच में गेंद को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। अब एक खिलाड़ी के सोशल मीडिया पोस्ट ने तूफान ला दिया है। हालात ये है कि पीसीबी ने नोटिस जारी कर कारण बताने को कहा है।

दरअसल, पीसीबी ने बगैर दर्शकों के मैचों का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा सारे मुकाबले सिर्फ दो स्टेडियम में खेले जाएंगे। सीजन का पहला मुकाबला देखने के लिए पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज भी पहुंची थीं। जिसको लेकर पीसीबी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

नसीम शाह के कमेंट से खलबली

वहीं, पीसीबी के पोस्ट पर तेज गेंजबाद नसीम शाह ने ऐसा कमेंट किया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने पीसीबी के द्वारा किए गए पोस्ट पर कमेंट किया कि उनके साथ लॉर्ड्स जैसा व्यवहार किया जा रहा है। अब इसी पोस्ट को लेकर पीसीबी ने उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। पीसीबी की तरफ से नसीम शाह को तय समय के भीतर जवाब देने को कहा है। अब पीसीबी को नसीम शाह के जवाब का इंतजार है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

नसीम शाह ने दी सफाई

हालांकि पीसीबी के पोस्ट पर किए गए कमेंट को नसीम शाह ने कुछ देर बाद डिलीट कर दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि उनका सोशल मीडिया अकांउट हैक हो गया था और उनकी ओर से पोस्ट नहीं किया गया था। पीसीबी की तरफ ये मामला उठाए जाने के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। जिसमें नसीम शाह को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। आपको बता दें कि नसीम शाह पीएसएल में रावलपिंडी पिंडिज की तरफ से खेल रहे हैं।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बेंगलुरु के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के बाद वैभव सूर्यवंशी का दो टूक, बयान ने मचाई हलचल

RR vs RCB IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में धमाका बनकर निकले वैभव सूर्यवंशी ने दिखा दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। बीती रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज ने कोहराम मचा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर 201 रनों के लक्ष्य को एक ओवर पहले ही हासिल करने में महत्वपूर्व भूमिका निभाई।

PBKS vs SRH: मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा का तूफान, 8 छक्के और 5 चौकों से की इस खिलाड़ी का बराबरी

Abhishek Sharma Performance: IPL 2026 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 28 गेंदों पर 74 रन ठोक दिए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

होनी को अनहोनी करने वाले कौन हैं मुकुल चौधरी, KKR के जबड़े से छिन ली जीत; दिखी धोनी की झलक

IPL 2026: गुरुवार यानी 9 अप्रैल को खेले गए कोलकाता और लखनऊ के बीच मैच को कई सालों तक याद रखा जाएगा। जीत-हार से परे इस मैच को एक खिलाड़ी के लिए याद किया जाएगा। खिलाड़ी का नाम है मुकुल चौधरी। 21 साल के इस लड़के ने अंत तक लड़ाई लड़ते हुए कोलकाता के जबड़े से जीत छिन ली और लखनऊ को 2 प्वाइंट दिलाते हुए सीजन की दूसरी जीत भी दिला दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast