PM Kishan 24th Installment: अगर आप भी किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त की प्रतिक्षा कर रहे हैं। अगर चाहते हैं कि 2000 की ये किस्त बिना किसा बाधा के आपके खाते में आए, तो इसके लिए कुछ आवश्यक काम आपको करने होंगे।
अगर आपके ई-केवाईसी, जमीन का सत्यापन और आधार से बैंक अकाउंट की लिकिंग छूट रही है, तो फटाफट करा लें। नहीं तो किसान सम्मान निधी के तहत आने वाली किश्त रुक सकती है।
फटाफट करवा लें ये काम
अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो इसे जल्द पूरा कर लें। किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। ई-केवाईसी पूरा नहीं होने पर किस्त का भुगतान अटक सकता है। किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए ई-केवाईसी चेक कर सकते हैं। अगर आपको ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कत आ रही है, तो वह नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर भी जा सकते हैं। इसके अलावा जमीन वेरिफिकेशन, आधार-बैंक खाता लिकिंग भी करवाना जरूरी है।
पैसा नहीं आने पर ऐसे करें चेक
अगर 24वीं किस्त जारी होने के बाद आपके खाते में पैसा नहीं आया, तो सबसे पहले किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लाभार्थी स्टेटस चेक करें। वहां भुगतान की स्थिति और बैंक से जुड़ी जानकारी देखी जा सकती है। किसान यह भी जांच कर सकते हैं कि उनका नाम लाभार्थियों वाली लिस्ट में है या नहीं। अगर कोई गलत जानकारी या जरूरी प्रक्रिया अधूरी है, तो उसे संबंधित विभाग के तहत ठीक कराया जा सकता है।
Also read: Delhi News: दिल्ली SIR प्रक्रिया के तहत 33 लाख मतदाताओं को भेजे गए नोटिस, सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार; जानें पूरा मामला