Search KhabarFast

Press ESC to close

Oppo का नया स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च! कीमत और फीचर्स डिटेल आई सामने

Oppo का नया स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च! कीमत और फीचर्स डिटेल आई सामने

Oppo जल्द ही 10,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च करने वाला है। Oppo का अपकमिंग फोन A सीरीज में आएगा, जो खास तौर पर बजट फ्रेंडली यूजर्स के लिए है। इस फोन में कंपनी सिंगल-सेल 9,700mAh की बैटरी यूज करने वाली है, जिसका टिपिकल वैल्यू 10,000mAh होगा।

मिलेगा LTPS डिस्प्ले

वायरल खबरों के मुताबिक कंपनी 9,700mAh (टिपिकल 10,000mAh) बैटरी वाला फोन मिड-रेंज में टेस्ट कर रही है। इस फोन में 1.5K रेजलूशन वाला LTPS डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 4nm का लो पावर प्रोसेसर दिया जाएगा। साथ ही, यह फोन हाई पॉलीमर ड्रॉप रेसिस्टेंट बॉडी के साथ आएगा। फोन की कीमत CNY 2000 (लगभग 28,000 रुपये) हो सकती है।

Also read: Realme P4R 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च! डिज़ाइन और फीचर्स डिटेल आई सामने

Oppo के सब ब्रांड Realme ने पिछले दिनों ही भारत में 10,080mAh बैटरी के साथ P4 Power स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन में 15 घंटे का स्क्रीन टाइम मिलता है। ओप्पो का अपकमिंग फोन भी Realme P4 Power जैसे फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट में फोन के अन्य किसी फीचर के बारे में जानकारी नहीं दी गई है, न ही इसका नाम रिवील किया गया है।

Realme P4 Power के फीचर्स

रियलमी का यह फोन 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। इसमें 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स तक की है। यह MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट पर काम करता है। फोन में 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Also read: Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट आई सामने! मिलेंगे धांसू फीचर्स; जानें कीमत

फोन के बैक में 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी के इस फोन में 16MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन IP68, IP69, IP66 रेटिंग से लैस है। पानी और धूल-मिट्टी से यह फोन सुरक्षित रहता है। इसमें 10,0001mAh की बैटरी और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

WWDC 2026 में iOS 27 पर रहेगा सबकी नजर, AI फीचर्स के साथ कई बड़े बदलाव संभव

टेक कंपनी एपल अपने सालाना वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2026) का आयोजन करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स और तकनीकी फीचर्स का ऐलान करेगी।

Google Pixel 10 पर मिल रही ₹13,000 से अधिक की छूट, जानें क्या है ऑफर

अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। Google Pixel 10 फिलहाल Amazon पर ₹13,000 से अधिक की छूट के साथ उपलब्ध है। आपको बता दें कि Google Pixel 10 को भारत में ₹79,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

भारत में Lamborghini Temerario की डिलीवरी शुरू, एक साल पहले हुई थी लॉन्च

इटैलियन ब्रांड Lamborghini ने भारत में Temerario स्पोर्ट्स कार की डिलीवरी आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है, जबकि इसे भारत में लॉन्च हुए एक साल से ज़्यादा समय हो चुका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast