Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather : हरियाणा में फिर बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में फिर बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। जिसके चलते आज सुबह सिरसा जिले में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण हरियाणा में अगले 3 दिन तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। विभाग की तरफ से आज 24 जून को राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक और बिजली कड़कने का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और जींद में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जैसे पश्चिमी जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

वहीं, एक दिन पहले हरियाणा में मंगलवार को  रेवाड़ी, गुरुग्राम, रोहतक और भिवानी में तेज बारिश हुई। इस बीच 25 जून से प्री मानसून एक्टिव होने की संभावना है।

Also read: Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की नूँह से चण्डीगढ़ के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू , यहाँ देखें पूरा रूट और टाइम टेबल

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

आज 24 जून को उत्तर और मध्य हरियाणा में तेज हवाएं और अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है।

25 जून को उत्तरी जिलों अंबाला, यमुनानगर और अन्य स्थानों में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी तेजी आ सकती है। मध्य हरियाणा में भी बादल बरसेंगे।

26 जून को मौसम में आंशिक बादलवाई रहेगी और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बौछारें गिर सकती हैं।

27 और 28 जून को मानसून की दस्तक से पहले मौसम एक बार फिर आमतौर पर शुष्क हो जाएगा। धूप निकलने से उमस और गर्मी का अहसास बढ़ सकता है।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 26 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान हवाओं की दिशा बदलेगी और बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से तेज धूल भरी हवाएं चलने व कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की प्रबल संभावना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जनजातीय गौरव दिवस पर आदि गौरव महोत्सव, CM धामी बोले - हर जनजातीय परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में परेड ग्राउंड, देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान (टीआरआई), उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों, विशेषकर जनजातीय समाज के लोगों को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस; 8 की मौत, 20 घायल

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों से हड़कंप मच गया। टिहरी गढ़वाल जिले के गूलर बाजार के पास एक बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं।

देहरादून में युवा कौशल महोत्सव-2026, CM धामी ने कहा - युवा सिर्फ जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें

Uttarakhand News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आईआरडीटी सभागार, देहरादून में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित युवा कौशल महोत्सव-2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025-26 के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।मुख्यमंत्री ने सहसपुर स्थित स्किल हब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार हासिल करने वाले 35 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast