Search KhabarFast

Press ESC to close

'यह पार्टी जितनी जल्दी खत्म, उतना अच्छा', TMC की अंदरूनी कलाह पर दिलीप घोष का बयान; बोले- चुनाव आयोग फैसला करें

'यह पार्टी जितनी जल्दी खत्म, उतना अच्छा', TMC की अंदरूनी कलाह पर दिलीप घोष का बयान; बोले- चुनाव आयोग फैसला करें

Dilip Ghosh on TMC: पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तंज कसते हुए कहा 'पार्टी जितनी जल्दी खत्म हो जाए, उतना ही अच्छा है।' दरअसल, यह बयान ऐसे समय में आया है, जब पार्टी अंदरूनी कलह से जूझ रही है और TMC के भीतर चल रही सत्ता की खींचतान के बीच बागी विधायक और पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता चुने गए रिताब्रता बनर्जी ने अन्य विधायकों के साथ पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात की है।

दिलीप घोष का बयान

बता दें, कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए दिलीप घोष ने इस संकट को पूरी तरह से TMC का अंदरूनी मामला बताया। उन्होंने कहा कि इस विवाद को सुलझाने की पूरी ज़िम्मेदारी चुनाव आयोग की है। उन्होंने कहा 'चुनाव आयोग तय करेगा कि नेता कौन होगा, कितने गुट होंगे और पार्टी का नाम क्या होगा। हमारी विधानसभा में भी इस पर चर्चा हो रही है...जनता को इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता क्योंकि यह पार्टी जितनी जल्दी खत्म हो जाए, उतना ही अच्छा है।' 

Also read: मुंद्रा ड्रग्स केस में ED की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली में 5 ठिकानों पर छापेमारी

नेशनल वर्किंग कमिटी का गठन

यह बयान तृणमूल कांग्रेस के अंदर चल रही सत्ता की खींचतान के बीच आया है। विपक्ष के नेता रिताब्रता बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट ने पार्टी के भीतर एक नया नेतृत्व ढांचा बनाने और वरिष्ठ विधायक अरूप रॉय को पार्टी का चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की थी। इस गुट ने 30 सदस्यों वाली एक नेशनल वर्किंग कमिटी (NWC) भी बनाई है, जिसमें फरहाद हकीम, अरूप बिस्वास, रथिन घोष, सबीना यास्मीन और जावेद खान जैसे नेताओं को अहम पद दिए गए हैं। बागी गुट का दावा है कि उसे TMC के कई विधायकों का समर्थन हासिल है और उसका कहना है कि वही "असली TMC" का प्रतिनिधित्व करता है।

इस बीच, मंगलवार को ममता बनर्जी के गुट ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कई वरिष्ठ नेताओं - जिनमें फिरहाद हकीम, अरूप बिस्वास, अरूप रॉय, जावेद खान, रथिन घोष, बिप्लब मित्रा, स्नेहाशीष चक्रवर्ती और सबीना यास्मीन शामिल हैं - को TMC की अनुशासनात्मक समिति की ओर से 'कारण बताओ' नोटिस जारी किए। जिसके बाद में, इन सभी आठ नेताओं को पार्टी से निकाल दिया गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Pollution: बढ़ते प्रदूषण पर सख्ती, पार्किंग चार्ज होगा डबल; बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

Delhi Pollution: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण नियंत्रण पर एक बैठक हुई, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन विभाग के मंत्री परवेश वर्मा और वे स्वयं उपस्थित थे।

Delhi News: ‘गुंडागर्दी काम नहीं आएगी’, केजरीवाल को प्रवेश वर्मा की दो टूक चेतावनी

Delhi News: दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोमवार को तिलक नगर सड़क निरीक्षण विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दौरे के दौरान उनसे भिड़ने वाला व्यक्ति AAP का "गुंडा" था, न कि जनरेशन Z का सदस्य।

Kal Ka Mausam 29 Sep: घर से निकलने से पहले मौसम अपडेट जरूर पढ़ें, IMD ने दिल्ली-UP समेत 23 राज्यों में भारी बारिश की दी चेतावनी

29 September Weather Forecast: देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। IMD भी लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। दरअसल, इस समय बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम कई राज्यों के लिए मुश्किल बढ़ा रहा है। ये सिलसिला कल 29 सितंबर 2026 मंगलवार को भी जारी रहेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast