Search KhabarFast

Press ESC to close

ना रंगारंग कार्यक्रम...ना गाना-बजाना, इस बार की IPL ओपनिंग सेरेमनी होगी अलग; BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला

ना रंगारंग कार्यक्रम...ना गाना-बजाना, इस बार की IPL ओपनिंग सेरेमनी होगी अलग; BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला

IPL Opening Ceremony Cancelled:आईपीएल 2026 की शुरुआत होने में दो दिनों का वक्त रह गया है। टूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। उससे पहले बड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआई ने फैसला किया है कि इस बार आईपीएल के ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं किया जाएगा।

इसका मतलब साफ है कि आरसीबी और सनराइजर्स के बीच होने वाले मुकाबले में किसी तरह का गाना-बजाना नहीं होगा। बता दें कि हर साल आईपीएल के ओपनिंग मैच में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें बॉलीवुड स्टार, सिंगर और डांसर अपना जलाब बिखेरते हैं।    

क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी   

दरअसल, आईपीएल 2025 में आरसीबी के चैंपियन बनने के बाद विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया। विक्ट्री परेड के दौरान बेंगलुरु में भगदड़ मच गई थी। जिसमें कई लोगों की जान गई थी। बीसीसीआई ने उस भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 लोगों को ट्रिब्यूट देने के लिए ओपनिंग कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा मैच के दैरान स्टेडियम की 11 सीटें खाली रहेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे के कारण इस बार बीसीसीआई की तरफ से ओपनिंग सेरेमनी को रद्द करने का फैसला किया गया है।

28 मार्च को बेंगलुरु बनाम हैदराबाद           

वहीं, आईपीएल का पहला मैच बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। ये मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 28 मार्च को खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीम जमकर पसीना बहा रही है। हालांकि, दोनों टीमों के लिए चिंता का विषय खिलाड़ियों का चोटिल होना है। बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण कुछ मुकाबले नहीं पाएंगे। वहीं, हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस भी कुछ मैचों में भाग नही ले पाएंगे। उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन को टीम की कमान सौंपी गई है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टेस्ट और टी20 क्रिकेट में बड़े बदलावों को हरी झंडी, कोच से लेकर पिंक बॉल तक का हुआ फैसला

ICC On Pink Ball Trail For Test:अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी की सोमवार को अहमदाबाद में मीटिंग हुई। इस दौरान कई फैसले लिए गए। बैठक में खिलाड़ियों, कोचों और मैच अधिकारी से संबंधित नियमों में बदलाव के साथ-साथ क्रिकेट में पिंक बॉल के उपयोग के ट्रायल को भी मंजूरी दे दी गई है।

IPL 2026: फाइनल इम्तिहान में कहां चूक गई गुजरात, कप्तान गिल ने भारी दिल से बयां किया हार का दर्द

IPL 2026: आईपीएल 2026 में फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु ने गुजरात को चारों खाने चित कर दिया। लगातार दूसरी बार ट्रॉफी उठाकर बेंगलुरु ने इतिहास रच दिया। दूसरी तरफ गुजरात की पूरी मेहनत पर पानी फिर गई। 2 महीने से ज्यादा वक्त तक ग्राउंड पर पसीना बहाने के बाद गुजरात को ट्रॉफी नहीं मिली।

वैभव सूर्यवंशी को कब तक मिलेगा टीम इंडिया का टिकट, BCCI ने साफ शब्दों में बताया

BCCI Plans For Vaibhav Sooryavanshi:राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का भले ही आईपीएल फाइनल खेलने का सपना टूट गया हो लेकिन, उनके प्रदर्शन ने बीसीसीआई का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast