Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत में लॉन्च हुई Mini Cooper S, मात्र 30 लोग ही खरीद पाएंगे; जानें कीमत

भारत में लॉन्च हुई Mini Cooper S, मात्र 30 लोग ही खरीद पाएंगे; जानें कीमत

Mini India ने भारत में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो एक स्पेशल और लिमिटेड एडिशन व्हीकल है। कंपनी ने मिनी कन्वर्टिबल के बाद मिनी कूपर एस का स्पेशल वेरिएंट लॉन्च किया है। इस कार का नाम Mini Cooper S GP Inspired Edition है। इतना ही नहीं भारत में मिनी की इस कार की सिर्फ 30 यूनिट्स मिलेंगी। हर कार पर एक नंबर होगा, जो बताएगा कि 30 कारों में से ये कौन-सी है।

जानें कितनी है कीमत?

Mini Cooper S GP Inspired Edition 58.9 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च हुई है। भारत में इस कार की सिर्फ 30 यूनिट्स ही मिलेंग।  कार को स्टैंडर्ड वेरिएंट से अलग रखने के लिए इसमें कुछ एक्सक्लूसिव एलिमेंट्स भी होंगे।

इस कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है. आप 1.5 लाख रुपये का टोकन अमाउंट देकर इसे बुक कर सकते हैं. मिनी कूपर एस जीपी इंस्पॉयर्ड एडिशन सिर्फ एक कलर ऑप्शन लेजेंड ग्रे में आएगी. कार पर आपको रेड कलर का वर्क कई जगहों पर नजर आएगा. ओआरवीएम से लेकर रूफ तक पर रेड कलर दिखेगा।

मिलेंगे एडवांस फीचर्स

कार के बोनट और साइड्स पर रेड स्ट्रिप्स दी गई हैं. इसके अलावा जीपी इंस्पायर्ड की बैजिंग आपको कार के दरवाजों पर मिलेगी. इसमें 18 इंच के जीसीडब्लू एलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो रेड सेंटर कैलिपर के साथ आते हैं. इसके अलावा आपको कार पर वो नंबर भी मिलेगा, जो बताएगा कि ये 30 यूनिट्स में से कौन-सी कार है.

Mini Cooper S GP Inspired Edition में लेवल-1 ADAS मिलता है. ये कार 9.4 इंच के इंफोटेनमेंट सिस्टम, हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, हेड्स अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आती है. इसमें 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 204 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसमें 7 स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन दिया गया है. कार सिर्फ 6.6 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है.

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Maruti Suzuki ने लॉन्च की Swift, Dzire और Baleno CNG-AMT, जानें कीमत और माइलेज

मारुति सुजुकी ने आखिरकार CNG कारों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दे दिया है। कंपनी ने Swift, Dzire और Baleno के CNG-AMT वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु...iPhone 18 Pro के लिए जबरदस्त क्रेज, नया मॉडल खरीदने की लगी होड़; ऐपल स्टोर के बाहर रातभर से लंबी कतारों में खड़े ग्राहक

iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max Sale: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी है। देशभर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरु हो चुकी है। आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार से भारत में ऑफिशियल बिक्री शुरु हो चुकी है। वैसे तो देश में iPhone का क्रेज आसानी से देखने को मिल जाएगा। लेकिन इस बिक्री के शुरु होते ही लोगों की दीवानगी बढ़ती चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast