Search KhabarFast

Press ESC to close

NHAI के सख्त निर्देश, इन वाहन चालकों का FASTag होगा ब्लॉक; जानें वजह

NHAI के सख्त निर्देश, इन वाहन चालकों का FASTag होगा ब्लॉक; जानें वजह

Fastag Verification NHAI Rules: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने फास्टैग को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब अगर आपके FASTag में गाड़ी की जानकारी गलत पाई जाती है तो उसे तुरंत ब्लॉक या ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। NHAI ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि वे अपने द्वारा जारी किए गए FASTag की जांच करें। खास तौर पर गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) को वेरिफाई करने को कहा गया है। अगर किसी FASTag में गाड़ी का नंबर गलत या अवैध पाया जाता है तो बैंक उसे तुरंत ब्लैकलिस्ट कर देंगे।

जानें क्यों लिया ये फैसला?

इस गड़बड़ी के कारण टोल टैक्स की चोरी हो रही थी, नियमों को सही तरीके से लागू करना मुश्किल हो रहा था और गलत वाहनों की पहचान करने में भी दिक्कत आ रही थी। इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए NHAI ने यह सख्त कदम उठाया है।

Also read: Honda ZR-V भारत में पेश, प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू Also read: Maruti Suzuki की गाड़ियां अगले माह से होंगी महंगी! कंपनी ने बताई बड़ी वजह

गलती कैसे हुई?

NHAI के अनुसार, ज्यादातर गड़बड़ी पुराने FASTag में पाई गई है। पहले FASTag सिस्टम सीधे सरकारी VAHAN डेटाबेस से जुड़ा नहीं था और कई एंट्री मैन्युअली की जाती थीं। इसी वजह से गलत नंबर दर्ज होने की संभावना ज्यादा थी।

MLFF सिस्टम की तैयारी, अब होगा बड़ा बदलाव

अब सभी FASTag की व्यापक जांच की जाएगी और जिनमें वाहन का नंबर गलत या फर्जी पाया जाएगा, उनकी पहचान कर उन्हें तुरंत ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। बैंकों को इस पूरी प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल, यह कदम आने वाले मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग सिस्टम को लागू करने की तैयारी का हिस्सा है। इस नए सिस्टम में वाहनों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि चलते-चलते ही टोल कट जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने पर सीधे ई-नोटिस भी भेजा जाएगा।

ऐसे में यह बेहद जरूरी हो जाता है कि हर वाहन की जानकारी सिस्टम में पूरी तरह सही और अपडेट हो, ताकि टोल वसूली और निगरानी बिना किसी रुकावट के हो सके।

ऐसे तुरंत करें FASTag चेक

अगर आप अपना FASTag चेक करना चाहते हैं, तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें।

  • अपने बैंक या FASTag जारी करने वाले ऐप/वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  • अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) चेक करें।
  • अगर कोई गलती दिखे, तो तुरंत अपडेट कराएं।
  • जरूरत पड़े तो अपने बैंक या टोल हेल्पलाइन से संपर्क करें।
  • ऐसे में अगर आपके FASTag में कोई गलती है, तो उसे तुरंत ठीक करवा लें, वरना आपका FASTag ब्लॉक हो सकता है और यात्रा के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

न बाइक, न स्कूटर...Hero ला रहा है अनोखी इलेक्ट्रिक कार, सिर्फ 2 लोगों के बैठने की होगी जगह

Hero electric car: टू-व्हीलर ब्रांड हीरो मोटोकॉर्प इलेक्ट्रिक ब्रांड विडा के जरिए चार-पहिया गाड़ियों की दुनिया में कदम रखने को तैयार खड़ी है। इसके लिए कंपनी ने हाल ही में भारत में विडा नेक्स 3 (VIDA NEX 3) नामक अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन पेटेंट भी फाइल कर दिया है।

VIVO का ये फोन देख भूल जाएंगे Iphone! कैमरा का नहीं है कोई मुकाबला; कीमत 2 लाख के पार

VIV0 Smartphone: स्मार्टफोन के इस दौर में सभी कंपनियों के बीच इस बात की रेस लगी है कि कौन बेहतर फीचर दे रहा है। कंपनियां खासतौर पर इस कैमरा और बैट्री का ध्यान रख रही है। आईफोन का क्रेज सिर्फ भारत नहीं दुनियाभर में देखने को मिल रहा है।

Xiaomi 18 Pro में मिलेंगे दो 200MP कैमरे, पीछे की स्क्रीन बनेगी सबसे बड़ा आकर्षण

Xiaomi Smartphone To Be Launched:स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 18 Pro को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है। इस फोन में डुअल डिस्प्ले डिजाइन और 200MP के दो रियर कैमरे मिलने की चर्चा है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi 18 Pro दिसंबर 2026 में भारत में लॉन्च हो सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast