Mumbai Indians New Captain: हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस को छोड़कर पंजाब किंग्स में जाने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि MI का नया कप्तान कौन होगा? इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।रेव स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अगले 48 घंटों के भीतर कप्तानी को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। इसके लिए वीकेंड पर सीनियर मैनेजमेंट की बैठक हो रही है। भले ही अभी आधिकारिक ऐलान ना हो, लेकिन टीम अपनी राय लगभग बना चुकी है। IPL 2027 के लिए MI को नया कप्तान चाहिए और इसके लिए 4 बड़े नाम कतार में हैं।
1. सूर्यकुमार यादव - सबसे मजबूत दावेदार
सूर्यकुमार यादव IPL 2026 में हार्दिक पंड्या के उप-कप्तान थे। हार्दिक की गैरमौजूदगी में उन्होंने कई मैचों में MI की कप्तानी भी की थी। 2026 में उनकी कप्तानी में ही भारत ने T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसलिए वो कप्तानी के सबसे मजबूत विकल्प माने जा रहे हैं।
2. रोहित शर्मा - अनुभवी दावेदार
रोहित शर्मा एक बार फिर MI की कप्तानी संभाल सकते हैं। वो मुंबई के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं और सबसे ज्यादा रन भी उन्हीं के नाम हैं। रोहित की कप्तानी में MI ने 5 बार IPL का खिताब जीता है। साथ ही भारत को भी उन्होंने 2 ICC खिताब जिताए हैं। अनुभव के मामले में उनसे बड़ा कोई दावेदार नहीं है।
Also read: IND vs NZ 1st Test: वेलिंगटन टेस्ट में जीत के करीब पहुंचकर क्यों रुका भारत? शुभमन गिल ने बताई पूरी वजह
3. तिलक वर्मा - भविष्य का कप्तान
तिलक वर्मा भी इस रेस में हैं। वो 2022 से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं। फिलहाल वो भारत की T20I टीम के उप-कप्तान हैं। एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वो इंडिया-A की कप्तानी भी कर रहे हैं। MI उन्हें भविष्य के कप्तान के तौर पर देख सकती है।
4. जसप्रीत बुमराह - चौंकाने वाला नाम
जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में ही MI के लिए कप्तानी में डेब्यू किया था। धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने टीम को जीत दिलाई थी। बुमराह टेस्ट और T20I में भारत की कप्तानी कर चुके हैं और कई बार कप्तान बनने की इच्छा भी जता चुके हैं।