Search KhabarFast

Press ESC to close

Copper Price:सोना-चांदी नहीं अब कॉपर की कीमत में लगी आग, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा रेट

Copper Price:सोना-चांदी नहीं अब कॉपर की कीमत में लगी आग, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा रेट

Copper Price Increrase: मार्केट में जब भी धातुओं की बात होती है, तब सबसे पहले बात सोने-चांदी की होती है। बात ये होती की सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई या बढ़ोतरी लेकिन, फिलहाल मार्केट में कॉपर की कीमत में आग लगी गई है।

कॉपर की डिमांड बढ़ने के साथ कीमत ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया है। इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। लंदन मेटल एक्सचेंज में तांबे की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। क्योंकि खदानों से आपूर्ति को लेकर चिंताओं और संभावित अमेरिकी टैरिफ की आशंकाओं ने खरीदारों को इस धातु के लिए होड़ मचाने पर मजबूर कर दिया है।

कॉपर की कीमतों में लगी आग

तीन महीने के बेंचमार्क कॉपर के भाव में 0.9 फीसदी की वृद्धि हुई है और यह 14,510 डॉलर प्रति मीट्रिक टन कारोबार कर रहा था। इससे पिछले कारोबारी दिन यानी 7 सितंबर की बात करें, तो कॉपर का भाव 14,533 डॉलर प्रति टन के लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया। आंकड़ों पर नजर डालें, तो इस साल अब तक कॉपर की कीमतों में 16 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि Copper Price का नया हाई तमाम ब्रोकरेज के अनुमानों से बेहतर है। रिपोर्ट की मानें, तो गोल्डमैन सैश ने 2026 की चौथी तिमाही के लिए तांबे की कीमत 11,200 डॉलर प्रति टन रहने का अनुमान जताया है।

कीमत बढ़ने की वजह क्या

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रिफाइंड कॉपर के आयात पर टैरिफ बढ़ाने की आशंकाओं ने व्यापारियों को बड़ी मात्रा में तांबे के आयात को बढ़ावा दिया है। इसके अलावा तांबे बाजार को लंबे समय से सप्लाई-डिमांड असंतुलन का सामना करना पड़ रहा है। पुरानी हो चुकी खदाने से बढ़ती खपत को पूरी करने में दिक्कत हो रही है। इसका बड़ा उदाहरण चिली है, जहां कीमतों में तेज वृद्धि के बाद भी तांबे का शिपमेंट निचले स्तर पर आ गया है। साथ ही एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार से तांबे की एक्सट्रा डिमांड पैदा हो रही है। डेटा सेंटर इलेक्ट्रिसिटी सिस्टम से लेकर नेटवर्क उपकरणों में कॉपर का इस्तेमाल बढ़ रहा है।  
Also read: Delhi News: सत्य निकेतन त्रासदी पर CM रेखा गुप्ता की सख्त कार्रवाई, MCD के 5 अधिकारियों को किया सस्पेंड

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

तेलंगाना विधानसभा में अचानक गिरे IAS अधिकारी के PS, मंत्री CPR देकर भी नहीं बचा पाए जान

तेलंगाना विधानसभा परिसर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वरिष्ठ IAS अधिकारी नवीन मित्तल के पर्सनल सेक्रेटरी (PS) राजू अचानक बेहोश होकर गिर पड़े।

PM मोदी पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को राहत नहीं, बॉम्बे HC ने मानहानि केस रद्द करने की याचिका ठुकराई

Bombay HC on Rahul Gandhi: बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित टिप्पणियों को लेकर दायर आपराधिक मानहानि की शिकायत को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने राहुल गांधी की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने निचली अदालत में चल रही मानहानि की कार्यवाही और अपने खिलाफ जारी समन को रद्द करने की मांग की थी।

परीक्षा में धांधली के खिलाफ पुणे में युवाओं का हल्ला बोल, MPSC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

Protest Aganist Iregularities:परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन जंतर-मंतर और झारखंड होते हुए पुणे पहुंचा गया है। यहां छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों ने पुणे की सड़कों पर उतरकर विरोध जताया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast