Search KhabarFast

Press ESC to close

WhatsApp में जल्द आएगा नया फीचर, फ्रॉड मैसेज आने पर तुरंत मिलेगा अलर्ट

WhatsApp में जल्द आएगा नया फीचर, फ्रॉड मैसेज आने पर तुरंत मिलेगा अलर्ट

WhatsApp यूजर्स के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर समाने आई है। कंपनी सुरक्षा को और मज़बूत बनाने के लिए एक नए फ़ीचर पर काम कर रहा है। जानकारी के मुताबिक कंपनी जल्द ही "Scam Alert" नाम का एक फ़ीचर पेश कर सकती है, जो संदिग्ध मैसेज की पहचान करेगा और यूज़र्स को पहले से ही चेतावनी देगा। ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर घोटालों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए, यह फ़ीचर काफ़ी उपयोगी साबित हो सकता है।

आजकल, स्कैमर अनजान नंबरों से मैसेज भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं। अक्सर, वे बैंक, सरकारी एजेंसियों या कंपनियों का रूप धरकर धोखाधड़ी वाले मैसेज भेजते हैं, और इस तरह लोगों की निजी जानकारी या पैसे हासिल कर लेते हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए, WhatsApp यह नया सिक्योरिटी फीचर डेवलप कर रहा है।

Also read: Motorola Edge 2026 हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप का Scam Alert फीचर पूरी तरह यूजर के डिवाइस पर काम करेगा. यानी मैसेज की जांच के लिए किसी भी चैट को WhatsApp या उसकी पैरेंट कंपनी Meta के सर्वर पर नहीं भेजा जाएगा. इससे यूजर्स की प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी.

यह फीचर खासतौर पर अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज को स्कैन करेगा. अगर सिस्टम को किसी मैसेज में धोखाधड़ी या स्कैम जैसी गतिविधि के संकेत मिलते हैं, तो चैट के अंदर ही एक चेतावनी बैनर दिखाई देगा. इस बैनर में लिखा हो सकता है कि “यह मैसेज स्कैम हो सकता है.‘

इसके बाद यूजर के पास दो विकल्प होंगे. पहला, वह उस नंबर को तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट कर सकता है. दूसरा, अगर उसे लगता है कि मैसेज सुरक्षित है, तो वह बातचीत जारी रख सकता है. यानी अंतिम फैसला पूरी तरह यूजर के हाथ में रहेगा.

वॉट्सऐप इस फीचर के साथ एक लोकल ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट भी ला सकता है, जिससे यूजर यह देख सकेगा कि Scam Alert कब और कितनी बार सक्रिय हुआ. खास बात यह है कि यह जानकारी भी केवल फोन में ही स्टोर होगी.

Also read: Apple जल्द लॉन्च करेगा iPhone Ultra; जानें क्या-क्या मिलेगा खास

अभी चल रही है टेस्टिंग

फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और अभी बीटा टेस्टर्स के लिए भी जारी नहीं किया गया है. हालांकि, इसके आने के बाद WhatsApp पर ऑनलाइन ठगी और फर्जी मैसेज से बचाव पहले से कहीं ज्यादा आसान हो सकता है. यह फीचर उन करोड़ों यूजर्स के लिए राहत लेकर आएगा जो रोजाना अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज का सामना करते हैं.

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

WWDC 2026 में iOS 27 पर रहेगा सबकी नजर, AI फीचर्स के साथ कई बड़े बदलाव संभव

टेक कंपनी एपल अपने सालाना वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2026) का आयोजन करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स और तकनीकी फीचर्स का ऐलान करेगी।

Google Pixel 10 पर मिल रही ₹13,000 से अधिक की छूट, जानें क्या है ऑफर

अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। Google Pixel 10 फिलहाल Amazon पर ₹13,000 से अधिक की छूट के साथ उपलब्ध है। आपको बता दें कि Google Pixel 10 को भारत में ₹79,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

भारत में Lamborghini Temerario की डिलीवरी शुरू, एक साल पहले हुई थी लॉन्च

इटैलियन ब्रांड Lamborghini ने भारत में Temerario स्पोर्ट्स कार की डिलीवरी आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है, जबकि इसे भारत में लॉन्च हुए एक साल से ज़्यादा समय हो चुका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast