Search KhabarFast

Press ESC to close

Apple जल्द लॉन्च करेगा iPhone Ultra; जानें क्या-क्या मिलेगा खास

Apple जल्द लॉन्च करेगा iPhone Ultra; जानें क्या-क्या मिलेगा खास

iPhone लवर्स के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। Apple अपना पहला फोल्डेबल आईफोन इस साल सितंबर में लॉन्च करने वाला है। सोशल मीडिया पे इस फोल्डेबल iPhone के बारे में नई-नई जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। इसे iPhone Ultra के नाम से पेश किया जा सकता है। iPhone 18 Pro सीरीज के साथ इस फोल्डेबल फोन को लॉन्च किया जाएगा।

वायरल खबरों के मुताबिक, Apple का यह अब तक का सबसे पावरफुल आईफोन हो सकता है। इसके कलर वेरिएंट की डिटेल सामने आई है। साथ ही, इसमें वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम मिल सकता है, जो ज्यादातर गेमिंग फोन में दिया जाता है।

एक ही कलर में होगा लॉन्च

मिली जानकारी के मुताबिक, Apple का यह पहला फोल्डेबल iPhone व्हाइट कलर ऑप्शन में आ सकता है। हालांकि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी गई जानकारी कितनी सही है, ये फोन लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगा। एक और चीनी प्लेटफॉर्म ने भी दावा किया है कि iPhone Ultra को एक ही कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

वहीं, लीक रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि इसे डीप ब्लू फिनिश के साथ पेश किया जा सकता है। iPhone 17 Pro को भी इसी कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है।

Also read: Poco के तीन स्मार्टफोन हुए महंगे, जानें कितनी बढ़ी कीमतें

सबसे दमदार iPhone!

पहले आई लीक रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone Ultra में वेपर चेंबर कूलिंग (VC) सिस्टम दिया जाएगा। कंपनी फोन के थर्मल फीचर को बेहतर करने के लिए गेमिंग स्मार्टफोन जैसा फीचर देगी। रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल ने थर्मल इंजीनियरिंग में बड़ा निवेश किया है। पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro में भी कंपनी ने वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया है। यह कंपनी का तीसरा आईफोन होगा, जो वेपर चेंबर कूलिंग के साथ आ सकता है।

iPhone Ultra के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें भी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro  Max की तरह A19 Pro Bionic चिपसेट मिल सकता है। एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन के फ्रंट और रियर कैमरे के डिजाइन से जुड़ी जानकारियां भी पहले सामने आ चुकी है। इस फोल्डेबल आईफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है।

Also read: Lenovo ने गेमिंग स्मार्टफोन किया लॉन्च, मिलेंगे धांसू फीचर्स

फोन में 48MP के दो रियर कैमरे के साथ-साथ 18MP का सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन के डायनैमिक आईलैंड डिस्प्ले के डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

WWDC 2026 में iOS 27 पर रहेगा सबकी नजर, AI फीचर्स के साथ कई बड़े बदलाव संभव

टेक कंपनी एपल अपने सालाना वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2026) का आयोजन करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स और तकनीकी फीचर्स का ऐलान करेगी।

Google Pixel 10 पर मिल रही ₹13,000 से अधिक की छूट, जानें क्या है ऑफर

अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। Google Pixel 10 फिलहाल Amazon पर ₹13,000 से अधिक की छूट के साथ उपलब्ध है। आपको बता दें कि Google Pixel 10 को भारत में ₹79,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

भारत में Lamborghini Temerario की डिलीवरी शुरू, एक साल पहले हुई थी लॉन्च

इटैलियन ब्रांड Lamborghini ने भारत में Temerario स्पोर्ट्स कार की डिलीवरी आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है, जबकि इसे भारत में लॉन्च हुए एक साल से ज़्यादा समय हो चुका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast