10 November Weather Update: इस वक्त देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। दक्षिण से लेकर उत्तर तक मौसम के कई रंग देखें जा सकते है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 10 नवंबर 2026 मंगलवार के लिए मौसमी अपडेट जारी किया है। जिसके अनुसार, दक्षिण भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दूसरी तरफ, उत्तर भारत में श्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी राज्यों में मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल रही है। तो चलिए IMD से जानते है कैसा रहेगा आज का मौसमय़
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण के हिस्सो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, केरल, डमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में मध्यम से भारी बारिश के आसार बन रहे है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश संभव है। इसी के साथ बर्फबारी भी जारी रहेगी। इस दौरान 60-70 KMPH की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। IMD ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही समुदी इलाकों से दूर रहने को कहा गया है।
Also read: महंगी दवाओं पर प्रहार, सस्ता होगा कैंसर का इलाज: सरकार ने 137 एंटी-कैंसर दवाओं की कीमतों में की कटौती, नई कीमतें आज से लागू
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम
दूसरी तरफ, इस समय़ उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके असर से कई राज्यों का मौसम बदल रहा है। इस गतिविधि का सबसे ज्यादा प्रभाव हाड़ी राज्यों में देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 10-11 नवंबर को कुछ हिस्सों में बारिश संभव है। हिमाचल प्रदेश में भी 12 नवंबर के बीच कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में भी 13 से 15 नवंबर के बीच बादल बरस सकते है। तो वहीं, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है।
दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?
IMD ने देश की राजधानी दिल्ली के लिए मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सर्दी के पैर जमीन पर पड़ चुके हैं। जिस वजह से सुबह के समय धुंध छाई रहती है। धुंध का सिलसिला 11 से 14 नवंबर के बीच तक जारी रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आस,पास रह सकता है।