Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 10 November: दिल्ली में सर्दी की दस्तक के साथ कोहरे का अलर्ट, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी; यहां पढ़ों देशभर का मौसम

Kal Ka Mausam 10 November: दिल्ली में सर्दी की दस्तक के साथ कोहरे का अलर्ट, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी; यहां पढ़ों देशभर का मौसम

10 November Ka Mausam: देशभर में मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे है। दक्षिण में चक्रवात मुरासू का कहर, उत्तर में सर्दी की दस्तक और पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी लोगों की दिक्कतें बढ़ा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल 10 नवंबर 2026 मंगलवार के लिए मौसम अपडेट जारी किया है। जिसके अनुसार, देश के कई राज्यो में आंधी-बारिश और तेज हवाएं का दौर जारी है। इस दौरान गरज-चमक भी संभव है।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण के हिस्सो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, केरल, डमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में मध्यम से भारी बारिश के आसार बन रहे है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश संभव है। इसी के साथ बर्फबारी भी जारी रहेगी। इस दौरान 60-70 KMPH की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। IMD ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही समुदी इलाकों से दूर रहने को कहा गया है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?  

दिल्ली में स्रदी दस्तक दे चुकी है। साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ चुका है। इस बीच IMD ने दिल्ली के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शिक रूप से बादल छाए रहेंगे, साथ ही सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।     

Also read: महंगी दवाओं पर प्रहार, सस्ता होगा कैंसर का इलाज: सरकार ने 137 एंटी-कैंसर दवाओं की कीमतों में की कटौती, नई कीमतें आज से लागू

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पूर्वी दिल्ली के विकास मार्ग पर बनेगा 240 मीटर लंबा फोर-आर्म्स स्काईवॉक, मेट्रो स्टेशन से सीधा जुड़ेगा

East Delhi News: पूर्वी दिल्ली के सबसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले विकास मार्ग पर लोगों को जाम और सड़क पार करने की परेशानी से जल्द राहत मिलने वाली है। लोक निर्माण विभाग (PWD) निर्माण विहार मेट्रो जंक्शन पर एक बड़ा इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है। इसके तहत यहां 240 मीटर लंबा फोर-आर्म्स पेडेस्ट्रियन स्काईवॉक बनाया जाएगा, जो सीधे निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन से कनेक्ट होगा।

महंगी दवाओं पर प्रहार, सस्ता होगा कैंसर का इलाज: सरकार ने 137 एंटी-कैंसर दवाओं की कीमतों में की कटौती, नई कीमतें आज से लागू

Cancer Medicine Price Reduction: कैंसर के मरीजों और उनके परिवारों के लिए राहत की खबर है। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) की ओर से 137 एंटी-कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन की सीमा तय किए जाने के बाद 1,364 दवा फॉर्मूलेशन की संशोधित कीमतें 9 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं। सरकार के मुताबिक, इन दवाओं के कुछ ब्रांड की कीमतों में 96.45 फीसदी तक की कमी दर्ज की गई है। इस फैसले से उपभोक्ताओं को सालाना करीब 3,540.38 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast