Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam: 31 जुलाई के लिए IMD का अलर्ट, गुजरात-महाराष्ट्र में होगी झमाझम बारिश, यहां देखें दिल्ली-हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam: 31 जुलाई के लिए IMD का अलर्ट, गुजरात-महाराष्ट्र में होगी झमाझम बारिश, यहां देखें दिल्ली-हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather Forecast: देश के कई हिस्लों में मालसून का असर देखने को मिल रहा है। कहीं निचले इलाकों में जलभराव की खबरें सामने आ रही है। तो असम में भारी बारिश के आई बाढ़ ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस बाढ़ की वजह से करीब 75 से ज्यादा लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल 31 जुलाई के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ताजा अपडेट के अनुसार, IMD ने गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है।

इन राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, आनंद, वडोदरा, भरूच, नवसारी, वलसाड और राजकोट के लिए भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, सतारा, पालघर जैसे इलाकों में अच्छे-से बादल बरसेंगे। ये सिलसिला 02 अगस्त तक जारी रह सकता है। IMD ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान के लिए भी जोरदार बारिश की चेतावनी दी है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश के आसार बने हुए है।

31 जुलाई को दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

IMD की मानें तो देश की राजधानी दिल्ली में बादल छाए हुए हैं। जिससे कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन उमस जैसी स्थिति बनी रहेगी।

उत्तर प्रदेश में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। आससान में बादल छाए रहेंगे, जिससे पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश हो सकती है। IMD ने आगरा, वाराणसी, कानपुर, नोएडा के लिए चेतावनी जारी की है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेगी।

Also read: सोनम वांगचुक ने मोदी सरकार के इस काम को कहा शानदार, साथ ही छात्रों के लिए की ये खास अपील

हरियाणा में कैसा रहेगा कल का मौसम?

मौसम विभाग ने हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। अंबाला, करनाल समेत कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान में कमी आएगी। लेकिन जलभराव की समस्या लोगों को परेशान कर सकती है।

बिहार में बारिश का अलर्ट

IMD ने बिहार के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं के लिए हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। हालांकि, निचले इलाकों में पानी भरने की वजह से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा कल का मौसम?

IMD ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश का अनुमान जताया है। ये सिलसिला 04 अगस्त तक जारी रहेगा। इस दौरान लैंडस्लाइड का खतरा भी बना रहेगा। मौसम विभाग और प्रशासन ने अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

DUSU चुनाव में ABVP का चला जादू, अध्यक्ष समेत 3 पदों पर किया कब्जा; NSUI का सूपड़ा साफ

ABVP Wins DUSU Election:दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार चुनाव एक बार फिर एबीवीपी का जलवा देखने को मिला है। एबीवीपी ने 4 में से 3 पदों पर जीत हासिल की है। इसके एक सीट पर निर्दलीय ने बाजी मारी है।

MP News:मध्य प्रदेश के आगर मालवा में दर्दनाक हादसा, नाले में बही कार; बच्चे समेत 8 लोगों की मौत

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां बारिश की वजह से उफनते हुए नाले में कार बह गई। जिसमें 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। खुद एसपी दिलीप कुमार सोनी ने ये जानकारी दी है।

IIT बॉम्बे में छात्र ने किया सुसाइड, कैंपस में फैला आक्रोश; HOD पर लगे गंभीर आरोप

IIT Bombay Student Died By Sucide: आईआईटी बॉम्बे में छात्र के द्वारा आत्महत्या करने के बाद आक्रोश फैल गया है। एनर्जी साइंस विभाग के छात्र द्वारा हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या किए जाने के बाद तनाव बढ़ गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों छात्र देर रात सड़कों पर उतर आए और मुख्य प्रशासनिक भवन के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast