ABVP Wins DUSU Election:दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार चुनाव एक बार फिर एबीवीपी का जलवा देखने को मिला है। एबीवीपी ने 4 में से 3 पदों पर जीत हासिल की है। इसके एक सीट पर निर्दलीय ने बाजी मारी है।
अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने विजयी परचम लहाराया। ये तीन प्रत्याशी एबीवीपी के हैं। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल की।
टाइट रहा फाइट
शनिवार सुबह जब मतगणना शुरू हुई, तब से एबीवीपी और एनएसयूआई के बीत शह और मात का खेल देखने को मिला। किस राउंड में एबीवीपी तो किसी राउंड में एनएसयूआई ने बढ़त बनाई लगभग 9वें राउंड कुछ ऐसा ही देखने को मिला लेकिन, अंतत एबीवीपी ने तीनों सीटों पर जीत हासिल। वहीं, NSUI का खाता भी नहीं खुला।
दोनों तरफ से कौन-कौन से उम्मीदवार
बता दें कि एबीवीपी की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए यश डबास, सचिव पद के लिए रिया छाबड़ी, संयुक्त सचिव पद के लिए लक्ष्य राज सिंह और उपाध्यक्ष के लिए ईशू मौर्य को उम्मीदवार बनाया था। इसी तरह NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए विजय शंकर मीणा, उपाध्यक्ष पद के लिए वीर चत्रथ, सचिव पद के लिए नम्रता चौधरी और संयुक्त सचिव पद के लिए गोपाल चौधरी को उम्मीदवार बनाया था।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बता दें कि वोटों की गिनती के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुबह 8 बजे से ही मतगणना शुरू हो गई थी। दिल्ली यूनिवर्सिटी में 2000 से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती की गई थी। साथ सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख सड़कों पर भी प्रतिबंध लगाए गए थे। वहीं, अलग-अलग जगहों पर बैरिकेडिंग की गई थी और वैलिड आईडी कार्ड के बिना छात्रों को कॉलेज परिसर में जाने की अनुमति नहीं थी।
Also read: Semicon India 2026: सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत ने शुरू किया दूसरा चरण, PM मोदी ने दिखाई झलक