Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां बारिश की वजह से उफनते हुए नाले में कार बह गई। जिसमें 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। खुद एसपी दिलीप कुमार सोनी ने ये जानकारी दी है।
एसपी दिलीप कुमार सोनी ने कहा कि आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में मांग बगलामुखी मंदिर के करीब श्रद्धालुओं से भरी एक कार बारिश से उफनते नाले में बह गई। जिससे तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष समेत 8 लोगों की जान चली गई।
घटना पर पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा
एसपी दिलीप कुमार सोनी ने कहा कि मृतक ओडिशा के रहने वाले थे और उज्जैन से मंदिर के दर्शन के लिए आए थे। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि ड्राइवर ने तेज बहाव के बीच जल्दबाजी में नाला पार करने की कोशिश की होगी। जिसके कारण ये हादसा हुआ। प्रशासनिक अधिकारी और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मृतकों की पहचान की जा रही है।
Also read: Semicon India 2026: सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत ने शुरू किया दूसरा चरण, PM मोदी ने दिखाई झलक