Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 22 Sep: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बनने की गतिविधि तेज, इन 18 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल; IMD का अलर्ट जारी

Kal Ka Mausam 22 Sep: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बनने की गतिविधि तेज, इन 18 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल; IMD का अलर्ट जारी

IMD Rain Alert: देशभर में मानसूनअपने आखिरी पड़ाव पर है। इस दौरान देश के कई राज्यों में हल्की से लेकर मध्यम और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो रही है। जिसे देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। इसी बीच, IMD ने कल 22 सितंबर 2026 मंगलवार के लिए कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान तेज आंधी-हवा की दौर भी जारी रहेगा। मैदानी इलाकें में बारिश तो पहाड़ी इलाके में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। तो चलिए जानते है देश के किन राज्यों में बरसरेंगे बादल?

मौसम विभाग का लेटेस्ट बुलेटिन देखें तो IMD ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। जिस वजह से अगले 24 घंटों में डिप्रेशन और उसके बाद गहरे डिप्रेशन में बदल सकता है। इसके प्रभाव से पूर्वी तट, मध्य भारत और दक्षिण भारत के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश सक्रिय रहेगा। जिसके चलते कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

Also read: Delhi SIR: जयशंकर को 'अनमैप्ड' तो सिसोदिया को 'मिसमैच' कैटेगरी में रखा, 33 लाख वोटर्स के बीच VIPs को क्यों भेजे जा रहे नोटिस?

इन राज्यों में बारिश का दौर

IMD ने देश के लगभग 18 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु शामिल है। इस दौरान इन राज्यों में बारिश के साथ 70-80KMPH की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।  मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ भूस्खलन की चेतावनी जारी की है।

अब अगर उत्तर भारत के मौसम की बात करें तो कई इलाकों में बारिश संभव हैं। दिल्ली में बारिश की संभावना जताई गई है, जो आने वाले कुछ दिनों तक जारी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश का माहौल बना रहेगा। बिहार में भी बारिश की स्थिति बनी रहेगी। तो वहीं, दक्षिण भारत में भी बारिश का दौर जारी है। कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप में अच्छी बारिश हो सकती है। जबकि तमिलनाडु और तेलंगाना में भी बौछारें पड़ेंगी। इस दौरान हवा की स्पीड 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8वें वेतन आयोग में देरी से नहीं होगा नुकसान?, एरियर को लेकर NC-JCM का बड़ा दावा, जानिए कब से मिलेगा पैसा

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि बढ़ी हुई सैलरी और पेंशन कब से मिलेगी? क्या देरी होने पर नुकसान होगा?

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं, AQI 246 पर पहुंचा; सिरी फोर्ट सबसे प्रदूषित इलाका

Delhi Pollution: दिल्ली में मंगलवार सुबह प्रदूषण से राहत नहीं मिली। CPCB के मुताबिक, सुबह 7:05 बजे राजधानी का औसत AQI 246 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। दिल्ली के सिरी फोर्ट स्टेशन पर AQI 341 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में है। इसके बाद कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 338 और NSUT जाफरपुर में 336 AQI रहा। ITO में AQI 335, तालकटोरा गार्डन में 326, पूसा में 322 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 318 दर्ज किया गया। चांदनी चौक में भी AQI 316 रहा।

जयपुर में बड़ा सड़क हादसा, कार ने बाइक सवार 4 भाई-बहनों को कुचला, 3 की मौत, 1 की हालत गंभीर

Jaipur Road Accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। दूदू-मालपुरा हाईवे पर तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बाइक सवार चार भाई-बहनों को कुचल दिया। हादसे में दो सगी बहनों और उनके चचेरे भाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast