Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: हल्द्वानी कार्यकारिणी बैठक से लेकर रुद्रपुर सम्मेलन तक, CM धामी ने नितिन नवीन के दौरे पर जानें क्या कहा

Uttarakhand News: हल्द्वानी कार्यकारिणी बैठक से लेकर रुद्रपुर सम्मेलन तक, CM धामी ने  नितिन नवीन के दौरे पर जानें क्या कहा

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे को लेकर कहा कि नितिन नवीन एक सुलझे हुए नेता हैं और बाल्यकाल से ही संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं। ऐसे नेताओं के प्रवास से पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं का उत्साह कई गुना बढ़ता है। सीएम धामी ने आगे बताया कि पूर्व में अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देहरादून में बुद्धिजीवियों से संवाद किया।

हाल ही में हल्द्वानी में 700 से अधिक सदस्यों वाली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए, रुद्रपुर में सिख-पंजाबी समाज के सम्मेलन, पंत जयंती कार्यक्रम और सैनिकों के साथ संवाद में सहभागिता की। युवाओं से संवाद के दौरान सामने आए स्टाइपेंड के मुद्दे पर सरकार ने तत्काल निर्णय लिया। वहीं, बूथ अध्यक्ष राजेश आर्य के घर जलपान करने जाने के सवाल पर सीएम धामी ने कहा कि यह कोई राजनीतिक दांव नहीं, बल्कि भाजपा के संस्कार और पारिवारिक भाव की परंपरा है, जिसमें हर कार्यकर्ता को परिवार का हिस्सा माना जाता है।

 

Also read: Uttrakhand News: सीएम धामी ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की, बोले- वैश्विक पटल पर भारत का कद बढ़ा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रात को सोते समय पत्नी समेत तीनों बेटियों को दी खौफनाक मौत, फिर बुजुर्ग पिता को चाय पिलाकर फरार हुआ कातिल पति

Jaipur Murder News: राजस्थान के जयपुर से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। यहां करधनी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा इलाके में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के 4 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया गया। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Uttrakhand News: सीएम धामी ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की, बोले- वैश्विक पटल पर भारत का कद बढ़ा

Uttrakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत की विदेश नीति के कारण वैश्विक मंच पर देश का सम्मान, विश्वास और भूमिका काफी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले विश्व मंचों पर भारत की पहचान एक दब्बू और पिछलग्गू देश के रूप में थी, जो अपने हितों की बात भी सही से नहीं रख पाता था, लेकिन आज भारत एक प्रमुख और निर्णायक भूमिका में खड़ा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast