Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: पानी को लेकर खूनी खेल...दो गुटों में हिंसक झड़प, पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट; देहरादून में हाई अलर्ट

Uttarakhand News: पानी को लेकर खूनी खेल...दो गुटों में हिंसक झड़प, पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट; देहरादून में हाई अलर्ट

Dehradun Water Dispute: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सहसपुर पुलिस थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में पानी को लेकर दो गुटों के बीच विवाद शुरु हुआ, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। इस घटना में विनोद नाम के एक युवक को भीड़ ने घेर कर बेरहमी से मार डाला। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है, जिसके बाद देहरादून में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि बीते दिन शनिवार को विनोद और उसका भाई सरकारी ट्यूबवेल से अपने खेत में पानी डाल रहे थे।  लेकिन तभी पड़ोसी खेत के मालिक इम्तियाज सहित दूसरे गुट के लोगों ने आपत्ति जताई। पुरानी रंजिश की वजह से इस मामूली विवाद को हवा मिली और देखते-ही-देखते मामला बिगड़ गया और हिंसक झड़प शुरु हो गई। इस दौरान लोगों के झुंड ने विनोद और उसके भाई पर हमला बोल दिया।

आरोपियों ने विनोद को घेर लिया और उनके सिर पर कई जोरदार वार किए। जिस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तो वहीं, इस हमले में उसके भाईयों को भी चोटें आई, जिनका इलाज चल रहा है।

Also read: Uttarakhand News: अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता से चमकेगा उत्तराखंड, CM धामी ने परखी व्यवस्थाएं

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही ASP पंकज गैरोला समेत आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचे। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। साथ ही, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है। फिलहाल, पूरा इलाका हाई अलर्ट पर है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

बता दें, विनोद की हत्या के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि देर रात तक प्रोटेस्ट चलता रहा। लोग बुलडोजर एक्शन की मांग रहे हैं। तो वहीं, विनोद के परिजनो का कहना है कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा, तब तक विनोद का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा में आंधी-तूफान से प्रभावित बिजली व्यवस्था की बहाली तेज, ऊर्जा मंत्री ने दिए ये निर्देश

Haryana news : हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने प्रदेश में हाल ही में आए आंधी-तूफान के कारण प्रभावित हुई बिजली व्यवस्था का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि

पाटलिपुत्र स्टेशन बना छात्रों के लिए रणभूमि, ट्रेन में की तोड़फोड़ और बरसाए पत्थर; पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

बिहार के पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों का प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन में तोड़फोड़ की, पथराव किया और रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। हालात को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला हुआ, जिसमें IG समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद स्टेशन और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast