Search KhabarFast

Press ESC to close

अंकित बालियान को मारने से पहले की थी पूरी रेकी, सिंगर की हत्या मामले में ढेर हुए दोनों शूटर्स को लेकर हुए चौंकाने वाले खुलासे

अंकित बालियान को मारने से पहले की थी पूरी रेकी, सिंगर की हत्या मामले में ढेर हुए दोनों शूटर्स को लेकर हुए चौंकाने वाले खुलासे

Ankit Balian Murder Case: हरियाणवी सिंगर अंकित बलियान हत्याकांड में उत्तर प्रदेश की पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को मार गिराया है। ये दोनों आरोपी शूटर मोहित और सुमित गोगी गैंग से जुड़े हुए थे। वहीं, अब इस मामले में पुलिस ने कई बड़े चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार, अंकित बालियान को मारने से पहले दोनों आरोपियों ने पहले उनकी पूरी रेकी की थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों शूटर 20 अगस्त को शामली पहुंचे थे और वहां के सूर्या होटल का एक कमरा बुक किया। आरोपी उसी होटल के जरिए 21 अगस्त तक अंकित बलियान की सारी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। इसी तरह आरोपियों ने सारी जानकारी इकट्ठा की। पुलिस ने होटल का CCTV फुटेज भी बरामद किया है, जिसमें दोनों आरोपियों को कथित तौर पर देखा गया है।

इसके अलावा आसपास के इलाकों से भी CCTV फुटेज जब्त किए जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। इस दौरान सभी ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए थे और अपनाे ठिकानों को छोड़कर फरार हो गए थे। जिसके बाद यूपी STF ने अपना तलाशी अभियान और तेज कर दिया।

आरोपियों का एनकाउंटर

इस मामले में शामली एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आधी रात से सुबह 6 बजे तक नाकाबंदी योजना लागू करने का आदेश दिए गए थे, ताकि संदिग्ध वाहनों की रोककर उनकी जांच की जा सकें। उन्होने बताया 'आज सुबह करीब 4 बजे, जब हिजाना के एसएचओ वीरेंद्र कसाना अपने थाने के पास गश्त कर रहे थे, तभी उन्होंने करनाल की दिशा से आती हुई एक मोटरसाइकिल देखी। उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया। बाइक पर दो अपराधी सवार थे; उन्होंने तुरंत उन पर गोली चला दी। वे बाल-बाल बच गए, हालांकि उनकी गाड़ी में एक गोली लगी। उन्होंने तुरंत वायरलेस के जरिए संदेश भेजा। संदिग्धों की गाड़ी तेजी से भाग निकली और कैराना की ओर मुड़ गई। जब वे मन्ना मद्रा पुल के नीचे पहुंचे, तो SHO ने उन्हें पकड़ लिया।’

नरेंद्र प्रताप सिंह ने आगे बताया 'कवीताल थाने के धर्मेंद्र गौतम गश्त कर रहे थे। उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उन पर गोली चला दी, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। उन्होंने तुरंत उन्हें चुनौती दी। संदिग्ध शहर की ओर बाईं ओर मुड़ गए; हालांकि, वायरलेस पर पहले ही अलर्ट प्रसारित हो चुका था, इसलिए हमारी SWAT टीम, निगरानी प्रभारी, SHO, CO सिटी, ASP और CO कैराना सभी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद, संदिग्धों ने अचानक अपनी गाड़ी को दाईं ओर, इस इलाके की ओर मोड़ दिया।' 

Also read: उत्तर प्रदेश में गंगा-यमुना का रौद्र रूप, कई शहरों में जलभराव;18 जिलों के लिए रेड अलर्ट

कैसे हुई अंकित बलियान की हत्या?

बता दें, अंकित बलियान की हत्या शामली कोतवाली के पास हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जिसमें चार शूटरो के शामिल होने की बात सामने आई। जिसमें से दो शूटरों सुमित और मोहित आज शामली एनकाउंटर में मारे गए। इस दौराम दोनों के पास से अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए।

गोगी गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

तो वहीं, गोगी गिरोह से जुड़े एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट में बलियान की हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि अंकित ने एक ऐसा गाना बनाया है जिसका विषय रोहिणी कोर्ट में गोली मारकर हत्या किए गए गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या से मिलता-जुलता है। फिलहाल पुलिस इस वायरल पोस्ट की जांच कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इसका हत्या से कोई संबंध है या नहीं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हल्द्वानी विवाद पर घिरे राहुल गांधी, शिकायतकर्ता अमित कुमार ने जड़े गंभीर आरोप; रैली को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

Allegations On Rahul Gandhi: उत्तराखंड का हल्द्वानी विवाद लगातार गरमाता जा रहा है। मामले में राहुल गांधी कि टिपप्णी ने विवाद को और बढ़ा दिया है। उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। खास बात यह कै कि उनके खिलाफ एफआईआर एसटी समुदाय से नाता रखने वाले एक युवक ने कराई है।

Uttarakhand News: मसंदावाला में आपदा प्रभावित क्षेत्र का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के मसंदावाला क्षेत्र में देर रात हुई भारी बारिश के कारण मलबा आने से प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय लोगों एवं आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttarakhand News: ऑल वेदर रोड से बदल रही सीमांत पिथौरागढ़ की विकास की तस्वीर, पर्यटन को भी मिल रहा नया आयाम

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सीमांत जनपद पिथौरागढ़ आज चौमुखी विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों से अब पहाड़ और मैदान के बीच की दूरी लगातार कम हो रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast