Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में शहर के एसजीएम नगर इलाके में एक मकान के अंदर कथित तौर पर अवैध तरीके से देह व्यापार चलाए जाने की सूचना पर महिला थाना पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम ने मकान पर छापा मारकर मौके से तीन से चार महिलाओं समेत कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। छापेमारी के दौरान पुलिस को कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मकान में यह गतिविधि कब से चल रही थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। पुलिस की जांच और कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की तस्वीर साफ हो पाएगी।।