Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश ने नदियों के जलस्तर को बढ़ा दिया है। पिछले कुछ घंटों में तेज बारिश के कारण गंगा,यमुना समेत कई छोटी नदिया उफान पर है। जिसके कारण प्रयागराज, गाजीपुर, कुशीनगर समेत आसपास के इलाकों में जलभराव हो गया है। यहां तक की सुल्तानपुर और अमेठी में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।
दूसरी तरफ मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे काफी अहम बताए हैं। मौसम विभाग ने लखनऊ, प्रयागराज, मुरादाबाद, बरेली, सुल्तानपुर, अमेठी समेत 18 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
गंगा नदी का जसस्तर बढ़ा
प्रयागराज में भारी बारिश से निचले इलाका जलमग्न हो गया है। हालात ये हैं कि गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने की तरफ बढ़ रहा है। प्रयागराज का प्रसिद्ध संगम क्षेत्र और घाट पूरी तरह पानी से लबालब है। जिससे वहां के तटीय मंदिरों में भी पानी प्रवेश कर गया है। गाजीपुर में भी गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। हालांकि, राहत की बात ये है कि यहां जलस्तर खतरे के निशान 41.5 सेंटीमीटर से नीचे है लेकिन, स्थानीय प्रशासन के मुताबिक गंगा के जलस्तर में 3 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो रही है। जिससे प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।
कुशीनगर और चित्रकूट में भी जलस्तर बढ़ा
उतर प्रदेश के कुशीनर के नारायणी नदी भी उफान पर है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। दूसरी तरफ चित्रकूट के भी अलर्ट जारी किया गया है। यहां मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। रामघाट की सीढ़ियों पर पानी आ गया है। हालांकि, नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि अगर फिर से बारिश होती है, तो जलस्तर बढ़ सकता है। यहां जलभराव के कारण जगह-जगह कीचड़ जमा हुआ है।
Also read: कन्नौज में DJ को लेकर कांवड़ियों और पुलिस में विवाद, कोतवाल ने किया इस्तीफे का ऐलान; बोलें- ईश्वर करेगा न्याय