Search KhabarFast

Press ESC to close

प्रयागराज-रायबरेली रूट पर बड़ी खुशखबरी, डबल लाइन पर शुरू हुआ काम, तीन फाटकों पर बनेंगे ओवरब्रिज

प्रयागराज-रायबरेली रूट पर बड़ी खुशखबरी, डबल लाइन पर शुरू हुआ काम, तीन फाटकों पर बनेंगे ओवरब्रिज

Prayagraj Raebareli double line: प्रयागराज से लखनऊ और रायबरेली की ओर रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। फाफामऊ से रायबरेली रेलखंड के दोहरीकरण का काम अब जमीन पर तेज हो गया है। सर्वे का काम पूरा होने के बाद अब रेलवे ने ट्रैक के लिए अर्थ फिलिंग और नई स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण शुरू कर दिया है। कुंडा हरनामगंज स्टेशन पर नई बिल्डिंग का काम शुरू हो चुका है।

200 KM का नया ट्रैक बिछेगा

रेलवे की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत लगभग 200 किलोमीटर लंबा नया ट्रैक बिछाया जाना है। इसके साथ ही पूरे रूट का विद्युतीकरण और स्टेशनों का कायाकल्प भी किया जाएगा।जानकारी के मुताबिक, कुंडा समेत इस रूट के सभी स्टेशनों पर नई बिल्डिंग को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि दूसरी लाइन सीधे प्लेटफार्म का रूप ले सके। इसके लिए पुराने स्टेशन भवनों को तोड़ा जाएगा। काम में तेजी लाने के लिए तीन-तीन स्टेशनों के अंतराल में चरणबद्ध तरीके से नई पटरियां बिछाई जाएंगी।इस प्रोजेक्ट के लिए प्रयागराज में फाफामऊ, बहमलपुर, कोरसंड और रंगपुरा गांव से कुल 10,225 वर्गमीटर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

तीन फाटकों पर बनेंगे ओवरब्रिज, जाम से मिलेगी मुक्ति

यात्रियों की सुविधा के लिए कुंडा क्षेत्र में पड़ने वाले तीन प्रमुख रेलवे फाटकों पर जल्द ही ओवरब्रिज बनाने का काम भी शुरू होगा। इससे सड़क पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को छुटकारा मिलेगा।

Also read: UP News: 'कांग्रेस और INDIA ब्लॉक देश के लोकतंत्र को कमजोर...', गाजियाबाद मार्च से पहले CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज

अब नहीं लगेगा आउटर पर जाम

फिलहाल यह पूरा रूट सिंगल लाइन है, जिसके कारण एक ट्रेन को पास कराने के लिए दूसरी ट्रेन को घंटों आउटर या छोटे स्टेशनों पर खड़ा रहना पड़ता है।डबल लाइन चालू होने के बाद प्रयागराज जंक्शन और फाफामऊ के बीच ट्रेनों का बेवजह आउटर पर रुकना बंद हो जाएगा। अयोध्या और वाराणसी रूट की ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी और यात्रा का समय भी कम होगा।लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि इस दोहरीकरण से रोजमर्रा के लाभ के साथ-साथ भविष्य में लगने वाले कुंभ और महाकुंभ के दौरान स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी बिना किसी रुकावट के हो सकेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: CM धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के दीपावली महोत्सव में किया शुभारंभ, पत्रकारों के लिए 2 अहम घोषणाएं भी की

CM Dhami: उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित दीपावली महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री खजान दास व प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रजवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पत्रकारों एवं प्रेस क्लब के सदस्यों को दीपावली की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाश पर्व दीपावली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही उनकी कामना है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के हित में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

Uttarakhand News: कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन, जॉर्ज एवरेस्ट की लीज रद्द की मांग की, धामी सरकार पर लगाए आरोप

Uttarakhand News: उत्तराखंड की कांग्रेस कमेटी के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज 05 नवंबर 2026 गुरूवार को राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन प्रेषित करते हुए धामी सरकार पर राज्य की बेशकीमती जमीनों को औने-पौने दामों पर बेचने का आरोप लगाते हुए सरकार के निर्णयों को निरस्त करने की मांग की। राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में कहा कि संविधान के अनुच्छेद 154 के अनुसार राज्य की कार्यपालिका शक्ति आपमें निहित है और अनुच्छेद 166 के अनुसार राज्य सरकार की समस्त कार्यवाही आपके नाम से होती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast